फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Monkeypox is seven times bigger than Coronavirus South African variant found in Kerala patient

Monkeypox: कोरोना से सात गुना बड़ा है मंकीपॉक्स, केरल के मरीज में मिला दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट, जानें कितना है खतरनाक

Sun, 17 Jul 2022 06:06 AM IST
Jeet Kumar परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 17 Jul 2022 06:06 AM IST
सार

वैज्ञानिक ने कहा, मंकीपॉक्स एक डीएनए वायरस है जबकि कोरोना आरएनए वायरस है। डीएनए वायरस बार बार अपना स्वरूप नहीं बदलते हैं। यही वजह है कि मंकीपॉक्स के बहुत अधिक वैरिएंट या क्लैड प्रसारित नहीं है।

विज्ञापन
Monkeypox is seven times bigger than Coronavirus South African variant found in Kerala patient
मंकीपॉक्स संक्रमण - फोटो : istock

विस्तार

जीनोमिक संरचना में वैज्ञानिकों को मंकीपॉक्स का जीनोम कोरोना वायरस से सात गुना अधिक बड़ा मिला है। साथ ही पता चला है कि केरल निवासी देश के पहले मंकीपॉक्स संक्रमित मरीज में दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट है जो अन्य वैरिएंट की तुलना में न केवल कम असरदार है बल्कि इसका चिकित्सीय उपचार भी आसान है।

विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा, पश्चिमी अफ्रीकी वैरिएंट को जोखिम की श्रेणी में रखा गया है। भारत में अभी केवल दक्षिणी अफ्रीकी वैरिएंट की पुष्टि हुई है। एनआईवी पुणे की टीम के अनुसार कोरोना से सात गुना बड़ी इसकी जीनोमिक सरंचना है। इससे जन स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन


बार बार स्वरूप नहीं बदलता
वैज्ञानिक ने कहा, मंकीपॉक्स एक डीएनए वायरस है जबकि कोरोना आरएनए वायरस है। डीएनए वायरस बार बार अपना स्वरूप नहीं बदलते हैं। यही वजह है कि मंकीपॉक्स के बहुत अधिक वैरिएंट या क्लैड प्रसारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी जरूरी
एनआईवी की वैज्ञानिक ने कहा, भारत को चिंता करने की जरूरत है। निगरानी जरूर बढ़ानी चाहिए। लक्षणों वाले लोगों का परीक्षण करें और संक्रमित रोगियों को अलग करें।


उच्चस्तरीय टीम केरल पहुंची
नई दिल्ली। देश का पहला मंकीपॉक्स संक्रमित रोगी मिलने के बाद केरल पहुंची केंद्र की उच्चस्तरीय समिति ने जिलावार स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान टीम को पता चला कि संक्रमित रोगी के संपर्क में आए लोग निगेटिव मिले हैं। सभी हवाईअडडों पर निगरानी बढ़ाने के लिए भी कहा जा रहा है। उधर तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि हमने केरल से लगी सीमाओं पर निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed