फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   monkeypox cases in india: After Kerala now the symptoms of monkeypox found in a child of Vijayawada

Monkeypox: केरल के बाद विजयवाड़ा के एक बच्चे में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, रिपोर्ट में नहीं हुई पुष्टि

Sun, 17 Jul 2022 09:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 17 Jul 2022 09:07 PM IST
सार

विजयवाड़ा में भी एक बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश के बिजयवाड़ा के जीजीएच अस्पताल के अधीक्षक एन राव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स के लक्षण वाले बच्चे को जीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
monkeypox cases in india:  After Kerala now the symptoms of monkeypox found in a child of Vijayawada
मंकीपॉक्स के मामले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूरोपीय देशों में चिंता का कारण बना मंकीपॉक्स वायरस अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। केरल के कोल्लम जिले में देश में पहले मंकीपॉक्स के संक्रमण की पुष्टि की गई है। भारत में अब तक यह मंकीपॉक्स का पहला केस है। वहीं अब विजयवाड़ा में भी एक बच्चे में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश के बिजयवाड़ा के जीजीएच अस्पताल के अधीक्षक एन राव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मंकीपॉक्स के लक्षण वाले बच्चे को जीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके रक्त के नमूने पुणे भेजे गए थे और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल बच्चे के परिवार को होम क्वारंटाइन में रखा गया है। बच्चे का परिवार हाल ही में सऊदी अरब के दौरे से भारत लौटा था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले केरल के कोल्लम जिले के एक व्यक्ति में मंकीपाक्स की पुष्टि हुई थी। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इसकी जानकारी दी थी । उन्होंने बताया था कि इस सप्ताह संयुक्त अरब अमीरात से लौटे 35 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण का पता चला है। माना जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति अमीरात में एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था, जिसमें पहले ही संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी थी। पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में नमूनों की जांच के बाद भारत में मामले की पुष्टि हुई थी। केरल सहित देश के अन्य राज्यों में भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस साल जनवरी के बाद से, 50 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। देश में संक्रमण का मामला सामने आने के बाद दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल को दुर्लभ वायरल संक्रमण के प्रबंधन के लिए नोडल केंद्र बनाया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम अलर्ट हैं और इस गंभीर संक्रमण को नियंत्रित करने के उपाय किए जा रहे हैं। फिलहाल लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, सतर्कता बरतते रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed