फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Money laundering case Court issues production warrant against Dawood Ibrahim's brother Iqbal Kaskar

कार्रवाई: दाऊद इब्राहिम के भाई को कोर्ट में पेश करने का वॉरंट जारी, मनी लॉन्ड्रिंग और उगाही से जुड़ा है मामला

Wed, 16 Feb 2022 08:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 16 Feb 2022 08:39 PM IST
सार

 माना जा रहा है कि ईडी को छापेमारी के दौरान इन कथित गैरकानूनी संपत्तियों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज मिले हैं जिसका संबंध यहां और दुबई में काम कर रहे भारतीय कारोबारियों से है।

विज्ञापन
Money laundering case Court issues production warrant against Dawood Ibrahim's brother Iqbal Kaskar
दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर (पीली टीशर्ट में)

विस्तार

मुंबई की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को पेश होने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इसके लिए वॉरंट जारी कर कहा कि कासकर को 18 फरवरी तक कोर्ट में लाया जाए और उसे लाने की जिम्मेदारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पास होगी। कोर्ट ने कहा कि ईडी उसे उगाही से जुड़े मामले में भी पेश करेगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईडी ने अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्तियों की अवैध खरीद-फरोख्त और हवाला के जरिए लेन-देन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मंगलवार को कई स्थानों पर छापा मारा था। मुंबई में 10 स्थानों पर तलाशी ली गई थी। इनमें 1993 मुंबई धमाके के मास्टमाइंड दाउद इब्राहिम की दिवंगत बहन हसीना पार्कर, उसके भाई इकबाल कासकर और रिश्तेदार और गैंगस्टर छोटा शकील के ठिकाने भी शामिल थे।
विज्ञापन


ईडी सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत की गई थी। उन्होंने बताया था कि ईडी को स्वतंत्र रूप से मिली कुछ खुफिया जानकारी और साल 1993 में मुंबई में हुए बम धमाके के मुख्य साजिशकर्ता एवं भगोड़े दाऊद इब्राहिम और अन्य के विरुद्ध राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। एनआईए ने इनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि निषेध अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के सूत्रों ने बताया कि उन्हें मुंबई के अंडरवर्ल्ड और उनके गुर्गे से जुड़े रियल एस्टेट, हवाला लेनदेन और उगाही की कुछ स्वतंत्र खुफिया जानकारी मिली थी। माना जा रहा है कि ईडी को छापेमारी के दौरान इन कथित गैरकानूनी संपत्तियों के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज मिले हैं जिसका संबंध यहां और दुबई में काम कर रहे भारतीय कारोबारियों से है। सूत्रों ने बताया कि अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े कुछ नेता भी एजेंसी के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed