फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mollywood me too harassments 17 cases registered so far latest by actress sonia malhar and minu muneer amma

Mollywood Me Too: यौन उत्पीड़न के आरोपों से हिली मलयालम फिल्म इंडस्ट्री, अब तक 17 मामले दर्ज हुए

Wed, 28 Aug 2024 01:13 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 28 Aug 2024 01:13 PM IST
सार

मल्हार का आरोप है कि साल 2013 में एक फिल्म के सेट पर अभिनेता उनके साथ छेड़छाड़ की थी। अभिनेत्री ने केरल सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
mollywood me too harassments 17 cases registered so far latest by actress sonia malhar and minu muneer amma
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में यौन शोषण के लगे आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यौन उत्पीड़न के आरोपों की बाढ़ से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री मॉलीवुड में भूचाल आ गया है। यौन उत्पीड़न के मामलों में अब तक 17 मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपों के बीच मलयालम मूवी आर्टिस्ट की एसोसिएशन AMMA को भी भंग कर दिया गया है। पुलिस आरोपों को लेकर मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई फिल्मी सितारों और फिल्म निर्माताओं से पूछताछ कर सकती है। 
विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री के आरोपों की जांच करेगी एसआईटी 
यौन उत्पीड़न के आरोपों की कड़ी में नया आरोप फिल्म अभिनेत्री सोनिया मल्हार का है। मल्हार का आरोप है कि साल 2013 में एक फिल्म के सेट पर अभिनेता उनके साथ छेड़छाड़ की थी। अभिनेत्री ने केरल सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। मॉलीवुड में यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए केरल सरकार ने इस विशेष जांच दल का गठन किया है। सोनिया मल्हार से पहले फिल्म अभिनेत्री मीनू मुनीर ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। मीनू मुनीर का दावा है कि अब उन्हें धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। मीनू ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। विशेष जांच दल जल्द ही मीनू मुनीर के बयान दर्ज कर सकती है। 
विज्ञापन


फिल्म अभिनेता सिद्दीकी के खिलाफ मामला दर्ज
मलयालम फिल्म अभिनेता सिद्दीकी पर भी यौन शोषण का आरोप लगा है। एक फिल्म अभिनेत्री ने सिद्दीकी पर साल 2016 में यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। किसी हाई प्रोफाइल फिल्मी सितारे के खिलाफ यह दूसरी एफआईआर है। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेताओं, निर्देशकों और फिल्म निर्माताओं के खिलाफ भी यौन शोषण के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस हिमा समिति की रिपोर्ट से आया भूचाल
मलयालम फिल्म उद्योग के कुछ शीर्ष लोगों के खिलाफ आरोपों की बाढ़ पिछले सप्ताह न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद शुरू हुई है। 235 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि मलयालम फिल्म उद्योग पर 10-15 पुरुष निर्माता, निर्देशक और अभिनेताओं का नियंत्रण है। तीन सदस्यीय न्यायमूर्ति हेमा समिति का गठन राज्य सरकार ने साल 2017 में किया था और इसने 2019 में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। रिपोर्ट को अब तक सार्वजनिक नहीं किया गया था क्योंकि इसे जारी करने पर कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed