{"_id":"649936d7fb337457b1098ad3","slug":"molestation-with-a-minor-girl-in-train-goa-police-arrested-the-accused-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: चलती ट्रेन में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, गोवा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: चलती ट्रेन में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, गोवा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Mon, 26 Jun 2023 12:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:27 PM IST
सार
पीड़िता की मां की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने उत्तर गोवा में पेरनेम के पास चलती ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़ की। लड़की अपने परिवार के साथ मंगलुरु जा रही थी।
विज्ञापन
सीहोर: पड़ोसी ने विवाहिता से की छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में चलती ट्रेन में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार की है। ट्रेन मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से केरल के कोचुवेली जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर गोवा पुलिस की कोंकण रेलवे इकाई ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र करीब 37 साल बताई जा रही है।
अधिकारी ने पीड़िता की मां की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने उत्तर गोवा में पेरनेम के पास चलती ट्रेन में लड़की से छेड़छाड़ की। लड़की अपने परिवार के साथ मंगलुरु जा रही थी। आरोपी ठाणे का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ उसी ट्रेन में था।
उन्होंने बताया कि आरोपी को दक्षिण गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (1) (छेड़छाड़) और गोवा बाल अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।