महाराष्ट्र: जाति आधारित कॉलोनियों के बदले जाएंगे नाम, इस बार शीत सत्र मुंबई में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को कई बड़े फैसलों पर मुहर लगाई। इसके अनुसार राज्य की उन सभी आवासीय कॉलोनियों का नाम बदला जाएगा, जिनके नाम जाति आधारित है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कहा है कि दिसंबर 2019 तक राजनीतिक और सामाजिक प्रदर्शनों और आंदोलनों से संबंधित सभी मामले वापस लिए जाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने एलान किया कि महाराष्ट्र विधानसभा का शीत सत्र इस बार नागपुर के स्थान पर मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
All court cases related to political and social protests and movements up to December 2019 will be taken back: Maharashtra government https://t.co/PA6rgV7cgN
— ANI (@ANI) December 2, 2020विज्ञापन
योगी के मुंबई दौरे से मची है हलचल
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे को लेकर राज्य की सियासत में हलचल बनी हुई है। राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने योगी के इस दौरा विरोध किया है। मनसे ने इसके विरोध में एक पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें उसने उत्तर प्रदेश के नोएडा मे फिल्म सिटी बनाए जाने पर निशाना साधा है। मनसे ने इस पोस्टर में लिखा है कि 'नाकाम राज्य की बेरोजगारी छिपाने के लिए मुंबई को उद्योग को यूपी ले जाने ठग आया है।'