फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohan Bhagwat says that Banks need to identify needs of weaker sections and empower them

सहकारी बैंक की स्वर्ण जयंती: 'कमजोर वर्ग का भी रखें ध्यान, सशक्त बनाने में करें सहयोग', RSS प्रमुख ने दी राय

Sun, 17 Dec 2023 12:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाणे Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 12:41 PM IST
सार

एक कार्यक्रम में आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि  बैंकों को सभी आर्थिक मापदंडों को बनाए रखते हुए सामाजिक विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। 

विज्ञापन
Mohan Bhagwat says that Banks need to identify needs of weaker sections and empower them
आरएसस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के थाणे जिले के कल्याण क्षेत्र में कल्याण जनता सहकारी बैंक के स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इस समापन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि बैंकों को कमजोर वर्गों की जरूरतों को पहचानना होगा। साथ ही उन्हें सशक्त बनाने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों की वित्तीय समृद्धि ही बैंक का आधार है। बैंकों को सभी आर्थिक मापदंडों को बनाए रखते हुए सामाजिक विकास को प्राथमिकता देनी चाहिए। कल्याण जनता सहकारी बैंक के स्वर्ण जयंती समारोह के समापन कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा कि कमजोर वर्गों की जरूरतों की पहचान करना और उन्हें सशक्त करना बैंकों की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंक का स्वर्ण जयंती समारोह पिछले साल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में शुरू किया गया था। साथ ही कहा कि कल्याण जनता सहकारी बैंक की स्वर्ण जयंती का अर्थ है कि ध्यान देना होगा कि संगठन भविष्य में ज्यादा गतिशील रूप से कैसे चले और जरूरतमंद लोगों को इससे अधिक से अधिक फायदा पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)प्रमुख मोहन भागवत जालंधर में अपने तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने संघ से जुड़े लोगों का साथ बैठक की थी। जिसमें पड़ोसी राज्य हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर के प्रचारकों के साथ कई विषयों पर भी चर्चा की गई। वहीं तीन दिसंबर को नागपुर में एक धर्मार्थ ट्रस्ट सेंट्रल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने चिकित्सा शोधकर्ताओं, डॉक्टरों, वैज्ञानिकों को संबोधित किया था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, देश में विकास ने अच्छी गति पकड़ ली है। यह गति सही दिशा में आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed