{"_id":"59222e314f1c1b3e6a536541","slug":"mohan-bhagwat-is-not-in-the-race-for-president-says-amit-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह ने किया साफ, राष्ट्रपति पद की दौड़ में नहीं भागवत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शाह ने किया साफ, राष्ट्रपति पद की दौड़ में नहीं भागवत
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 22 May 2017 05:47 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत फिलहाल राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए शिवसेना ने संघ प्रमुख भागवत का नाम प्रस्तावित किया था। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि संघ प्रमुख खुद इसका जवाब दे चुके हैं। हालांकि अभी तक भाजपा की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपति के चेहरे पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। उन्होंने भागवत को राष्ट्रपति बनाने के शिवसेना के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि इस बारे में संघ प्रमुख पहले ही अपना रुख साफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कश्मीर की स्थिति के बारे में जो कुछ पेश किया जा रहा है, उसमें और वास्तविकता में काफी अंतर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही घाटी में स्थिति को सामान्य कर देगी।
विज्ञापन