फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mohan Bhagwat and JP Nadda will attend the BJP RSS coordination meeting between September 7 to 9

भाजपा-संघ की सात से नौ सितंबर को होगी बैठक, मोहन भागवत-जेपी नड्डा होंगे शामिल

Fri, 02 Aug 2019 05:09 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 02 Aug 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagwat and JP Nadda will attend the BJP RSS coordination meeting between September 7 to 9
मोहन भागवत, जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

भाजपा और आरएसएस के बीच राजस्थान के पुष्कर में बैठक होने वाली है। ये बैठक सात सितंबर से नौ सितंबर के बीच होगी। इस बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 

विज्ञापन

 


बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा और संघ के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। साथ ही आगामी चुनावों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि इस से पहले वृंदावन में 27 और 28 जुलाई को हुई सामाजिक सद्भाव बैठक में देशभर से संघ के प्रतिनिधि पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई राज्यों के प्रतिनिधियों का कहना था कि कुछ जगह पब्लिक जनप्रतिनिधियों के व्यवहार से भी खुश नहीं है। कहीं-कहीं जनप्रतिनिधि ही बिगड़ते सामाजिक सद्भाव की वजह बन रहे हैं। 


बैठक में कहा गया था कि सरकारों को चाहिए कि वह अपने जनप्रतिनिधियों के कार्यों की निगरानी कराएं। जहां भी शिकायतें मिलें वहां के सांसद या विधायकों को बैठाकर बात की जाए। लोगों के बीच जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से जनता का जुड़ाव बना रहता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed