{"_id":"5ab4fabf4f1c1b8f778b709c","slug":"mohammed-shami-estranged-wife-hasin-jahan-met-west-bengal-chief-minister-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए CM ममता के पास पहुंची मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन, मिला कार्रवाई का भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
न्याय के लिए CM ममता के पास पहुंची मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन, मिला कार्रवाई का भरोसा
ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 23 Mar 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के साथ पारिवारिक विवादों में उलझी क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शुक्रवार को यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष में ममता से मुलाकात के दौरान हसीन ने उनको तमाम आरोपों व समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सरकारी सूत्रों ने बताया कि दोनों के बीच उक्त बैठक लगभग 20 मिनट तक चली।
विज्ञापन
हसीन ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी बात ध्यान से सुनी है। उन्होंने आरोपों की हकीकत की जांच के बाद जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि हसीना का बीते लगभग एक पखवाडे़ से अपने पति से विवाद चल रहा है। उन्होंने शमी के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, बलात्कार, घरेलू हिंसा और दूसरी महिलाओं के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए हैं। उसकी शिकायत के आधार पर महानगर के जादवपुर थाने की पुलिस शमी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
हसीना ने शमी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए दुबई में एक पाकिस्तानी लड़की अलीशबा से पैसे लेने का भी आरोप लगाया था। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को ही इस मामले में शमी को क्लीन चिट दे दी है।