{"_id":"5e426bfc8ebc3ee5b73f76a2","slug":"mohalla-clinics-of-delhi-started-by-aam-aadmi-party-government-and-arvind-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में थी केजरीवाल के जीत की दवा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में थी केजरीवाल के जीत की दवा
Tue, 11 Feb 2020 06:29 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Tue, 11 Feb 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत की थी। यह नाम सुनने में थोड़ा सा अटपटा लगता था लेकिन इसका असर दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी दिखा। मोहल्ला क्लिनिक परियोजना देश में सबसे पहले दिल्ली में शुरू हुई और आम आदमी पार्टी की सरकार को इसका श्रेय जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसका सीधा उद्देश्य लोगों को मुफ्त स्वास्थ सेवाएं मुहैया करना था। यह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहां लोग सर्दी-जुकाम से लेकर बुखार तक का इलाज करवा सकते हैं। उन्हें दवाएं भी मुफ्त मिलती हैं। यहां मरीजों को दवा, डायग्नोस्टिक्स सहित डॉक्टरी परामर्श मुफ्त में मिलते हैं। मोहल्ला क्लिनिक को शुरू करने के पीछे सबसे बड़ी वजह थी सरकारी अस्पतालों की भीड़ को कम करना।
विज्ञापन
सरकार की योजना है कि अस्पतालों में बड़े और गंभीर रोगों के बीमारों को पूरा इलाज मिले और छोटे-मोटे रोगों का इलाज मोहल्ले में ही मिल जाए। मोहल्ला क्लीनिक की परिकल्पना के पीछे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, झुग्गी बस्तियों में रहने वाले, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पैसा खर्च करने में अक्षम लोग हैं।