फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi will inaugurate several projects in Arunachal Pradesh

पूर्वोत्तर राज्य में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Thu, 07 Feb 2019 01:46 PM IST
अजय सिंह भाषा, ईटानगर
भाषा, ईटानगर Published by: अजय सिंह Updated Thu, 07 Feb 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
Modi will inaugurate several projects in Arunachal Pradesh
pm modi

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर पूर्वोत्तर राज्य में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई अहम परियोजनाओं की नींव रखेंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मोदी का ईटानगर के समीप होल्लोंगी में ग्रीन फील्ड हवाईअड्डे की नींव रखने का कार्यक्रम है। 

राज्य में महत्वाकांक्षी हवाईअड्डा परियोजना स्थान के चयन को लेकर विवादों के कारण कई वर्षों से लंबित रही। अरुणाचल प्रदेश देश में इकलौता राज्य है जहां कोई हवाईअड्डा नहीं है।
विज्ञापन


शुरुआत में कारसिंगसा को हवाईअड्डे के लिए चुना गया था लेकिन तकनीकी वजहों से नागरिक उड्डयन महानिदेशक और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण ने राज्य सरकार से कोई अन्य स्थान ढूंढने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री राज्य में 110 मेगावाट की हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना, दूरदर्शन के अरुण प्रभा चैनल और 50 स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा लोहित जिले के तेजू में एक रेट्रोफिटिड हवाईअड्डे का भी उद्घाटन करेंगे।


अधिकारियों ने बताया कि मोदी ईटानगर के समीप जोट में फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान और सात इलेक्ट्रिक सब स्टेशनों की नींव भी रखेंगे। 

वह सेला सुरंग की नींव भी रखेंगे। साथ ही सौभाग्य योजना के तहत राज्य में 100 फीसदी घरों में बिजली पहुंचने की घोषणा भी करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि सभी उद्घाटन और नींव रखने के कार्यक्रम यहां इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित होंगे।

ईटानगर से मोदी का असम और त्रिपुरा जाने का कार्यक्रम है।

डीजीपी एस बी के सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

राज्य पुलिस के अलावा केंद्रीय अर्द्धसैन्य बलों के बड़े दलों ने बुधवार से राजधानी ईटानगर में सुरक्षा जाल बिछाया है और अवांछित तत्वों को प्रवेश से रोकने के लिए सभी जांच चौकियों पर आगंतुकों की व्यापक तलाशी ली जा रही है। 

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने उप मुख्यमंत्री चौवना मीन के साथ बुधवार को आईजी पार्क में बंदोबस्त का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed