फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi to launch BJP's UP campaign, major focus on local leadership

10 रैलियों के प्लान के साथ यूपी में अगले माह मोदी का चुनावी शंखनाद

Sat, 27 Aug 2016 03:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 27 Aug 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
Modi to launch BJP's UP campaign, major focus on local leadership
- फोटो : file photo

यूपी चुनाव में अभी देरी है, लेकिन माहौल अभी से पूरे जोर पर है। सत्ताधारी सपा और अन्य पार्टियों के अलावा बीजेपी ने भी वोटरों को लुभाने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। अगले महीने से बीजेपी सूबे में बड़ी रैलियां करने वाली है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि बीजेपी की तरफ से रणभेरी पीएम मोदी बजाएंगे। सितंबर में पीएम मोदी की दस रैलियां हो सकती हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक बीजेपी यूपी के बलिया में 18 सितंबर को एक महासम्मेलन आयोजित करने वाली है।
विज्ञापन


इसी को लेकर बीजेपी 29 अगस्त को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के साथ मिलकर एक गोष्ठी करने वाली है, जिसमें बीजेपी से जुड़े तमाम दलों के लिए जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। इस बार यूपी चुनाव में विश्व हिंदू परिषद खास भूमिका निभा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी बिहार चुनाव से सबक लेकर यूपी में स्थानीय नेताओं को कैंपेन और तमाम चुनावी गतिविधियों में आगे रखने वाली है।संस्कार भारती, हिंदू जागरण मंच और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच भी चुनावी कैंपेन में अपनी भूमिका निभाएंगे। मोहन भागवत जो कि फिलहाल लखनऊ में है, बीजेपी के कैंपेन की तैयारियों के लिए अगले पांच दिनों तक लखनऊ में ही रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed