फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi to flag off run for Rio

रन फॉर रियो को झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Sun, 24 Jul 2016 01:07 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 24 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Modi to flag off run for Rio
मोदी - फोटो : ANI

अगले महीने ब्राजील में होने वाले ओलंपिक से पहले देश में इन खेलों को लेकर उत्साह पैदा करने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 जुलाई को इंडिया गेट पर ‘रन फॉर रियो’ आयोजन को हरी झंडी दिखाएंगे। खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा, ‘हम देश में ओलंपिक को लेकर उत्साह पैदा करना चाहते हैं। इसे ध्यान में रखकर इंडिया गेट पर ‘रन फॉर रियो’ का आयोजन किया गया है। मैने जब प्रधानमंत्री मोदी से इसके बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि वह खुद आकर इसे हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन


हजारों लोग ओलंपिक खिलाड़ियों के समर्थन में दौड़ेंगे।’ इसके अलावा एक अगस्त से सेंट्रल पार्क पर विशाल स्क्रीन लगाई जाएगी जिस पर ओलंपिक का प्रसारण होगा। गोयल ने कहा, ‘सेंट्रल पार्क पर तिरंगे के नीचे विशाल स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके अलावा एक नुमाइश भी लगाई जाएगी जिसमें विजेंदर सिंह समेत ओलंपियनों के कट आउट होंगे।’  
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा कि ओलंपिक में महिला पहलवानों के साथ महिला फिजियो जाएगी। खेल सचिव राजीव यादव ने बताया कि टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की मां नसीमा मिर्जा अन्य खिलाड़ियों के साथ अधिकारी के रूप में रियो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सानिया दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी है लिहाजा नसीमा जी को साथ भेजने का उसका अनुरोध मान लिया गया। वह महिला टीम की मैनेजर भी हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed