फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi to discuss poll funding in Budget session

सर्वदलीय बैठक में चुनाव फंडिंग का मुद्दा उठाएंगे मोदी

Wed, 04 Jan 2017 08:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 08:01 AM IST
विज्ञापन
 Modi to discuss poll funding in Budget session
पीएम मोदी - फोटो : ANI

राजनीतिक दलों की फंडिंग को पारदर्शी बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र से पहले इस मुद्दे पर सभी दलों के साथ चर्चा करेंगे। भाजपा के एक शीर्ष नेता ने बताया कि पीएम राजनीतिक फंडिंग को पारदर्शी बनाने के लिए तेजी से कदम बढ़ाने के मूड में हैं।

विज्ञापन

 
वैसे चुनाव आयोग पहले ही चुनाव सुधार की वकालत करते हुए राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे को पारदर्शी बनाने की वकालत कर चुका है। आयोग की इस पहल की पीएम मोदी भी सराहना कर चुके हैं।
विज्ञापन


अब भाजपा इस मामले में आगे आकर राजनीतिक लीड लेना चाहती है। यही वजह है कि पीएम मोदी ने राजनीतिक चंदे को पारदर्शी बनाने के मामले पर सर्वदलीय बैठक से पहले ब्लू प्रिंट बनाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आयोग ने चुनाव सुधार के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट विधि आयोग को भेज रखी है

 Modi to discuss poll funding in Budget session
पीएम मोदी - फोटो : SELF

मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी की अगुवाई में आयोग ने चुनाव सुधार के लिए एक विस्तृत रिपोर्ट विधि आयोग को भेज रखी है। इसमें राजनीतिक दलों को गुमनाम लोगों से 20 हजार रुपये तक मिलने वाले चंदे की सीमा को घटाकर 2000 अथवा 1000 रुपये करने का सुझाव दिया है। 

राजनीतिक दलों के सामने बड़ी मुश्किल यह है कि उनके जरिए सार्वजनिक किए जाने वाले चंदे की 80 से 85 प्रतिशत राशि बेनामी लोगों के नाम पर होती है। 20 हजार रुपये की बेनामी सीमा का लाभ उठाते हुए अधिकतर दल अपने चंदे को 20 हजार रुपये कैश में मिला दिखाते हैं। अब भाजपा ने इस दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है। वैसे वाजपेयी के कार्यकाल में भी इस पर पहल हुई थी। तब सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed