फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi salams people for supporting demonetisation

कालेधन के खिलाफ यज्ञ में भाग लेने के लिए जनता को दिल से सलाम: मोदी

Fri, 09 Dec 2016 01:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Modi salams people for supporting demonetisation
narendra modi - फोटो : narendra modi

नोटबंदी पर विपक्ष के चौतरफा हमले का जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर का सहारा लिया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से कुछ समय की तकलीफ से लंबे समय में इसका लाभ होगा।

विज्ञापन


एक के बाद एक कई ट्वीट के जरिये मोदी ने नोटबंदी के फायदे गिनाए और कहा कि कैशलेस इकॉनोमी को बढ़ावा देने के लिए देश के पास ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि कालेधन, भ्रष्टाचार और आतंकवाद के खिलाफ इस यज्ञ में शामिल होने के लिए मैं जनता को दिल से सलाम करता हूं।
विज्ञापन


नोटबंदी के एक माह बाद भी देश में नगदी संकट के बीच मोदी ने अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि इससे लंबी अवधि में लाभ होगा। 

भावी पीढ़ियों को लाभ होगा

Modi salams people for supporting demonetisation
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विपक्ष पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि मैंने हमेशा कहा कि सरकार के कदम से कुछ असुविधा होगी, लेकिन कुछ समय की इस असुविधा से दीर्घावधि में होने वाले फायदों का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से किसानों, व्यापारियों, श्रमिकों, जो हमारे देश की आर्थिक रीढ़ हैं, को बहुत सारे फायदे होंगे। आम जनता को कैशलेस अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए मोदी ने कहा कि हमें मिलकर सुनिश्चित करना होगा कि भारत काले धन को परास्त कर दे।

इससे गरीब, नव-मध्यम वर्ग सशक्त होंगे और भावी पीढ़ियों को लाभ होगा। दरअसल विपक्ष की मांग है कि नोटबंदी पर सरकार संसद में वोट के नियम के तहत चर्चा कराए। जबकि सरकार नहीं चाहती कि वोट वाले प्रावधान के तहत चर्चा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed