{"_id":"5d54ce3e8ebc3e6c9d3b5c43","slug":"modi-said-from-the-red-fort-corruption-has-entered-our-lives-like-a-termite-it-has-to-end","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का प्रहार, कहा- नागरिकों पर न सरकार का अभाव हो, न ही दबाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का प्रहार, कहा- नागरिकों पर न सरकार का अभाव हो, न ही दबाव
Thu, 15 Aug 2019 08:51 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 15 Aug 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए हर स्तर पर कोशिश जरूरी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह जीवन में घुस चुका है। हमें इसे खत्म करना होगा। देश के विकास के लिए भाई-भतीजावाद की बीमारी को भगाना भी जरूरी है। हमारी सरकार ने ईमानदारी, पारदर्शिता को बल देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने देश के नागरिकों के हितों को लेकर बोलते हुए कहा कि देश के नागरिकों पर न सरकार का अभाव हो, न ही दबाव हो। सरकार ने हर दिन एक गैरजरूरी कानून खत्म किया है। वर्तमान सरकार ने रोजमर्रा की जिंदगी में सरकार के दखल को कम करने पर कार्य किया है।
विज्ञापन
सरकार ने लोगों की सहूलियत के लिए 1450 गैर जरूरी कानूनों को हटा कर नागरिकों का बोझ कर किया है। आज लोग हमसे काम का हिसाब मांग रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि आकांक्षी भारत के लिए नागरिकों की जागरूकता बड़ी बात है।