फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi's understanding of Indian history become grist for humour on social media

कोणार्क मंदिर वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया के निशाने पर आए पीएम मोदी

Tue, 07 Jun 2016 08:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 08:07 PM IST
विज्ञापन
Modi's understanding of Indian history become grist for humour on social media
- फोटो : CIDvsRK

वाशिंगटन में कोणार्क मंदिर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कुछ ऐसा कह दिया कि जिससे एक बार फिर वह सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए। मोदी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में वाशिंगटन में हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को वाशिंगटन में आयोजित एक समारोह में भारतीय सांस्कृतिक संपत्ति की स्वदेश वापसी के समय पीएम मोदी ने अपने भाषण में कोणार्क मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि, '13वीं सदी में बने उड़ीसा के कोणार्क मंदिर जाएंगे तो चौंक जाएंगे।

विज्ञापन


कोणार्क के सूर्य मंदिर में दो हजार साल पहले आधुनिक फैशनेबल लड़की जो स्कर्ट पहने हुई है और हाथ में पर्स रखती है उसकी मूर्ति बनी है। मतलब कि उस वक्त ये चीजें मौजूद रही होंगी।' इसी दौरान पीएम ने मेडिकल साइंस की खोज का जिक्र करते हुए कहा कि, 'यह कोई ज्यादा पुरानी खोज नहीं है। मुझे याद है कि मैंने 700 साल पुराने पत्थर पर गर्भ में भ्रूण के साथ एक औरत की स्लाइड देखी है। जिसका मतलब है कि 700 साल पहले सर्जरी की गई होगी।' 
विज्ञापन

 


ब्लेयर हाउस में स्वदेश वापसी के समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा "हमारी संस्कृति का एक हिस्सा लौटाने के लिए हम अमेरिका की सरकार और राष्ट्रपति के बहुत आभारी हैं।' आपको बता दें कि अमेरिका ने 12 प्राचीन मूर्तियां भारत को भेंट की हैं। ये सभी चोल वंश की बेहद दुर्लभ मूर्तियां है।

मोदी की विदेश यात्राओं पर साधा गया निशाना

Modi's understanding of Indian history become grist for humour on social media

मोदी की इस इतिहास की समझ को लेकर ट्विटर पर #UdtaPM टॉप ट्रेंड करने लगा। दरअसल #UdtaPM ट्रेंड के पीछे फिल्म उड़ता पंजाब एक कारण है। अनुराग कश्यप निर्देशित इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने 89 सीन में कट लगा दिया है। जिसके बाद से यह फिल्म ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी। सेंसर बोर्ड के कारण पीएम मोदी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए। अमेरिका यात्रा के साथ ही उनकी विदेश यात्राओं को लेकर उनका जमकर मजाक उड़ाया गया। विदेश यात्राओं पर तंज कसते ट्वीट के कारण उड़ता पीएम ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में रहा।
 




मोदी विरोधियों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं को भी निशाना बनाया। तेल की बढ़ती कीमतों, कालाधन की वापसी और केंद्र की अन्य योजनाओं पर केंद्र सरकार को जमकर खींचा गया। हालांकि मोदी के पक्ष में भी काफी लोगों ने ट्वीट किया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की विदेश यात्राओं से मोदी की यात्राओं की तुलना करते हुए बताया गया कि किस कदर मोदी की यात्राएं किफायती हैं। वहीं समय बचाने के लिए प्लेन में ही नींद पूरी करने की खबरों से भी मोदी विरोधियों को जवाब दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed