{"_id":"6665e95d4ffc06e4920a8df7","slug":"modi-s-3-0-cabinet-is-no-less-than-armored-for-south-strong-fortification-of-the-south-even-after-alliance-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Modi 3.0: दक्षिण के लिए बख्तरबंद से कम नहीं है 'मोदी की कैबिनेट', गठबंधन के बाद भी की साउथ की मजबूत किलेबंदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Modi 3.0: दक्षिण के लिए बख्तरबंद से कम नहीं है 'मोदी की कैबिनेट', गठबंधन के बाद भी की साउथ की मजबूत किलेबंदी
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भाजपा की दक्षिण जीतने की तैयारी
- फोटो :
अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण भारत के लिए 'मोदी कैबिनेट' से मजबूत किलेबंदी की है। गठबंधन में शामिल दलों के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के मजबूत भाजपा नेताओं को मौका देखकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की कैबिनेट से अपने उन कमजोर किलों को मजबूत करने के लिए बख्तरबंद तैयारियों का पूरा फ्रेम बना लिया है, जहां पर वह कमजोर है। खासतौर से पार्टी ने दक्षिण के केरल और तमिलनाडु में सियासी फील्डिंग मजबूती से सजाई है।
रविवार को मोदी कैबिनेट में वैसे तो पूरे देश के अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व तय हुआ है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरीके से दक्षिण भारत में अपनी किलेबंदी की है, वह आने वाले पांच सालों के लिए भारतीय जनता पार्टी का पूरा रोड मैप बताती है। केरल में भारतीय जनता पार्टी के एकमात्र सांसद सुरेश गोपी को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। गोपी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी केरल में न सिर्फ अपनी मजबूत मजबूत उपस्थिति का संदेश दे रही है, बल्कि कैबिनेट में शामिल कर राज्य में सुरेश गोपी को एक बड़ा चेहरा भी बनाया है। त्रिशूर से लोकसभा सांसद सुरेश गोपी को मिली इस जिम्मेदारी से उनके ऊपर राज्य में पार्टी को मजबूत करने का जिम्मा भी बढ़ा है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने जॉर्ज कुरियन को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है।
तमिलनाडु से भाजपा के एल मुरुगन नीलगिरी से चुनाव हार गए थे। उन्हें डीएमके के ए. राजा ने दो लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी ने मुरुगन पर भरोसा जताते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है। पार्टी अपने दक्षिण भारत के किले को मजबूत करने के लिहाज से ऐसे नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल कर रही है, जो आने वाले पांच सालों में न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा के सियासी नजरिए से मजबूत कर सकें। बल्कि विधानसभा के चुनाव में भी उनकी मत प्रतिशत को बढ़ाकर ज्यादा सीटें भी दिला सकें।
पार्टी ने इसी कड़ी में तेलंगाना भाजपा के महत्वपूर्ण चेहरे बंडी संजय कुमार को मोदी कैबिनेट में जगह दी है। जबकि जी. किशन रेड्डी को एक बार फिर मोदी कैबिनेट में जगह देकर दक्षिण के सियासी किले को मजबूत करने की कोशिश की गई है। भारतीय जनता पार्टी का तेलंगाना में पिछले चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन हुआ है। इसी तरह आंध्र प्रदेश से लेकर कर्नाटक में भी भारतीय जनता पार्टी ने मजबूत किलेबंदी करते हुए कैबिनेट में अपनी पार्टी के सांसदों को जगह दी है।