{"_id":"585fe2de4f1c1b8640eeb0ed","slug":"modi-makes-a-renewed-digital-push-unveils-two-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी का क्रिसमस तोहफा, 15000 लोगों को तीन महीने तक हर दिन 1-1 हजार का इनाम","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
PM मोदी का क्रिसमस तोहफा, 15000 लोगों को तीन महीने तक हर दिन 1-1 हजार का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की अर्थव्यवस्था को नकदी मुक्त बनाने की मुहिम में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कैशलेस लेन देन करने वाले ग्राहकों और व्यापारियों को दो तोहफे देने की घोषणा की। 'मन की बात' कार्यक्रम में उन्होंने व्यापारियों के लिए डिजी धन व्यापार योजना, तो आम ग्राहकों के लिए लकी ड्रॉ योजना की शुरुआत की।
डिजी धन योजना के तहत कैशलेस व्यापार को बढ़ावा देने वाले व्यापारियों को 50 लाख, 25 लाख और 5 लाख तक के इनाम के अलावा आयकर में छूट भी दिए जाएंगे, जबकि लकी ड्रॉ योजना के तहत अगले सौ दिनों तक प्रतिदिन 15000 लोगों को एक-एक हजार रुपये बतौर इनाम दिया जाएगा।
प्रतिदिन के इनाम के अलावा हर हफ्ते लाखों रुपये का इनाम वाला बड़ा लकी ड्रॉ और तीन महीने बाद भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस 14 अप्रैल को करोड़ों रुपये के इनाम वाला बंपर ड्रॉ निकाला जाएगा। हालांकि इनाम के हकदार वही होंगे जो 50 रुपये से ज्यादा और 3000 रुपये से कम की खरीददारी करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान प्रधाननमंत्री ने कहा कि नकदीमुक्त अर्थव्यवस्था देश की जरूरत है। नोटबंदी के फैसले के बाद नकदी मुक्त कारोबार में 200 से 300 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि देश में 30 करोड़ रुपे कार्ड है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों के पास इंटरनेट और मोबाइल की सुविधा है।
ऐसे में कैशलेस खरीददारी को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों और आम ग्राहकों को बड़ा इनाम उपलब्ध कराने की योजना की शुरुआत क्रिसमस के शुभ मौके से की जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नकदीमुक्त व्यापार का ना होना भी कालाधन बढ़ने का बहुत बड़ा स्रोत है। ऐसे में सरकार चाहती है कि लोग नकदी के बदले व्यापार में उपलब्ध डिजिटल माध्यम का उपयोग करें।
गौरतलब है कि नीति आयोग भी नकदी मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने की मुहिम के तहत छोटे कारोबारियों में डिजिटल भुगतान क्रांति लाने की है। लकी ड्रॉ योजना की शुरुआत वित्त्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की।