फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi in bengal-target didi: said -The truth of whatever Didi did to West Bengal has come out, that is why Didi threatening people 

बंगाल में मोदी के निशाने पर दीदी: बोले- तृणमूल के कारनामे देश के सामने आ चुके, जनता करेगी चुनाव में फैसला

Tue, 06 Apr 2021 08:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 06 Apr 2021 08:22 PM IST
सार

  • पीएम मोदी ने हावड़ा रैली में ममता बनर्जी पर किए तीखे हमले
  • 'दीदी से नंदी भी नाराज' और 'भाइपो सर्विस टैक्स' से घेरा

विज्ञापन
Modi in bengal-target didi: said -The truth of whatever Didi did to West Bengal has come out, that is why Didi threatening people 
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैलियां कीं। हावड़ा की रैली में वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि राज्य में दीदी ने जो किया वह सामने आ चुका है, अब जनता फैसला करेगी। हालत यह है कि दीदी की पार्टी को पोलिंग एजेंट नहीं मिल रहे हैं और वह चुनाव आयोग व सुरक्षा बलों पर उनके पोलिंग एजेंटों को रोकने का आरोप लगा रही हैं।

विज्ञापन


बगावत कर रहे पोलिंग एजेंट
हावड़ा की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि दीदी मान चुकी हैं कि उनके पोलिंग एजेंट उनके खिलाफ बगावत कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि बंगाल में जो भी दीदी ने किया वह सामने आ चुका है। वह राज्य के लोगों को धमका रहीं हैं। दीदी कहती हैं 'आमरा देखे नेबो' जबकि भाजपा कहती है, 'आमरा सेवा कोरबो'। हम जनता से विनम्रतापूर्वक सेवा करने का अवसर देने का आग्रह कर रहे हैं। 
विज्ञापन


आरोप का जनता जवाब दे
पीएम ने कहा कि दीदी आप पर पैसा लेने और वोट बेचने का आरोप लगा रहीं हैं, क्या आपने ऐसा किया? क्या यह आपका अपमान नहीं है? आपको इस चुनाव में अवश्य जवाब देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाइपो सर्विस टैक्स' की देशभर में चर्चा

पीएम ने कहा कि तृणमूल के सिंडिकेट का आंखों देखा हाल बताने वाला एक टेप पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। न्यू टाउन से कैसे कंस्ट्रक्शन का सिंडिकेट विकसित हुआ, कैसे हावड़ा सहित पश्चिम बंगाल के अनेक शहरों को 'भाइपो सर्विस टैक्स' ने बेहाल कर दिया, ये पूरे देश ने सुना है। दस साल तक दीदी ने बंगाल में जिस तरह विश्वासघात किया उसका जवाब इस बार बंगाल की जनता दे रही है। दीदी के टोलाबाज, सिंडिकेट, अन्याय, अत्याचारी और हत्याचारी सरकार से हर कोई परेशान है। 


दीदी से नंदी भी नाराज

हावड़ा की सभा में पीएम मोदी के निशाने पर ममता बनर्जी ही रहीं। उन्होंने कहा कि बंगाल और नंदीग्राम ही नहीं बल्कि दीदी से तो अब नंदी भी अपनी नाराजगी खुलकर जताने लगे हैं। पीएम ने कहा, 'दीदी, ओ दीदी, कितना विश्वास किया था बंगाल के लोगों ने आप पर। आपने बंगाल के लोगों का विश्वास तोड़ दिया। आपने बंगाल के भावुक लोगों का दिल तोड़ दिया। हार की हताशा में दीदी आजकल मुझ पर गालियों की बौछार कर रही हैं। बंगाल के लोग दीदी का ये आचरण देखकर दुखी हैं। देश और दुनिया में इसकी चर्चा है कि बंगाल की ये कौन-सी छवि दीदी प्रस्तुत कर रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed