{"_id":"585eed5c4f1c1b0f15e3a6f5","slug":"modi-govt-to-announce-lucky-grahak-yojana-from-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए आज से शुरू होगी लकी ग्राहक योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए आज से शुरू होगी लकी ग्राहक योजना
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Dec 2016 05:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार डिजिटल भुगतान के तरीकों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दे रही है, ताकि उपभोक्ताओं और कारोबारियों को इन तरीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
इस पहल को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 25 दिसंबर, 2016 को विज्ञान भवन में उपभोक्ताओं के लिए लकी ग्राहक योजना और कारोबारियों के लिए डिजि-धन व्यापार योजना शुरू की जाएगी। इन योजनाओं का उद्देश्य विभिन्न तरह के प्रोत्साहनों की पेशकश करके डिजिटल लेनदेन के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
विज्ञापन
इन योजनाओं को प्रथम ड्रॉ के साथ केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और वित्त एवं कंपनी मामले मंत्री अरुण जेटली द्वारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
लकी ग्राहक योजना के तहत विजेताओं का चयन दैनिक एवं साप्ताहिक आधार पर और डिजि-धन व्यापार योजना के तहत विजेताओं का चयन साप्ताहिक आधार पर किया जाएगा। यह क्रम 14 अप्रैल, 2017 तक जारी रहेगा जब ये योजनाएं एक मेगा ड्रॉ का स्वरूप ले लेंगी।
लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए लगाए जाएंगे बूथ एवं हेल्प सेंटर
इन योजनाओं के लिए ड्रॉ देश भर के 100 विभिन्न शहरों में एक समारोह में निकाले जाएंगे और इसके साथ ही एक डिजिटल भुगतान अंगीकार मेला अर्थात डिजि-धन मेला भी आयोजित किया जाएगा।
इस मेले के तहत डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करने हेतु बैंकों और अन्य हितधारकों द्वारा बूथ एवं हेल्प सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग संबंधित एप्स को डाउनलोड करने के साथ-साथ डिजिटल लेनदेन करने के तरीके भी सीख सकेंगे।
ये योजनाएं भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा क्रियान्वित की जाएंगी। केवल रुपे कार्डों, यूएसएसडी, यूपीआई और एईपीएस के जरिए किए जा रहे लेनदेन ही इन योजनाओं के दायरे में आएंगे।