फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi govt's fresh push to lateral entry: 25 private sector specialists to join key posts in Centre

ACC: निजी क्षेत्र के 25 विशेषज्ञों को प्रमुख पदों पर भर्ती करेगा केंद्र, नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

Fri, 01 Mar 2024 05:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 01 Mar 2024 05:40 PM IST
सार

ACC: केंद्र सरकार जल्द ही निजी क्षेत्र के 25 विशेषज्ञों को विभिन्न प्रमुख पदों पर भर्ती करेगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में तीन संयुक्त सचिवों और 22 निदेशकों/उप सचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।
 

विज्ञापन
Modi govt's fresh push to lateral entry: 25 private sector specialists to join key posts in Centre
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

निजी क्षेत्र के 25 विशेषज्ञ केंद्र में प्रमुख पदों पर कार्यभार संभालेंगे। ये प्रतिभाएं नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की सुगमता को और बेहतर बनाएंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने केंद्र सराकर के विभिन्न विभागों में तीन संयुक्त सचिवों और 22 निदेशकों/उप सचिवों की नियुक्ति को मंजूरी दी। आमतौर पर संयुक्त सचिव, निदेश और उप सचिव के पद अखिल भारतीय सेवाओं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय वन सेवा (आईएफओएस) और समूह ए की अन्य सेवाओं के अधिकारियों के पास होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि इन विशेषज्ञों की सीधी भर्ती (सरकारी विभागों में निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों की नियुक्ति) की जा रही है। जिसका मकसद सरकार में नई प्रतिभाओं को शामिल करना है। सीधी भर्ती योजना का शुभारंभ 2018 में किया गया था। इसके तहत संयुक्त सचिव, निदेशक और उप सचिव के स्तर पर भर्ती की जाती है। इन स्तरों पर अधिकारी नीतियां बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस प्रक्रिया से आने वाले अधिकारी बाद में सरकारी प्रणाली का अभिन्न अंग बन जाते हैं। 

विज्ञापन

कार्मिक मंत्रालय ने जून 2018 में पहली बार सीधी भर्ती के जरिए दस संयुक्त सचिव रैंक के पदों के लिए आवेदन जारी आमंत्रित किए थे। इन पदों के लिए भर्ती संघ लोग सेवा आयोग (यूपीएससी) ने की थी। अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने अक्तूबर 2021 में फिर से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में संयुक्त सचिव (3), निदेशक (19) और उप सचिव (9) के रूप में नियुक्ति के लिए 31 अभ्यर्थियों की सिफारिश की थी। 

उन्होंने कहा कि अब तक दस संयुक्त सचिवों और 28 निदेशकों/उप सचिवों समेत निजी क्षेत्र के कुल 38 विशेषज्ञ सरकार से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि इस समय आट संयुक्त सचिवों, 16 निदेशकों और नौ उप सचिवों सहित 33 ऐसे विशेषज्ञ प्रमुख सरकारी विभागों में काम कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed