फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government transfers centre's nine ias officers to UP CM yogi aditayanath secretariat

यूपी सुधारने की कवायद, 9 IAS अफसर योगी के ऑफिस भेजेगा केंद्र

Fri, 28 Apr 2017 09:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Fri, 28 Apr 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Modi government transfers centre's nine ias officers to UP CM yogi aditayanath secretariat
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश की प्रशासनीय व्यवस्था को लेकर गंभीर मोदी सरकार सीएम योगी आदित्यनाथ के सचिवालय में केंद्र के 9 आईएएस अधिकारियों की पोस्टिंग करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इन अधिकारियों को एक लंबी प्रक्रिया के तहत चुना गया है।

विज्ञापन


फिलहाल ये सभी अधिकारी केंद्र में ज्वाइंट सेक्रेटरी रैंक पर हैं, लेकिन अब इन्हें योगी सचिवालय में ट्रांसफर किया जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक ये सभी केंद्र के बड़े विभाग मानव संसाधन, खाद्य, कपड़ा, स्वास्थ्य और आयुष में हैं। हालांकि, इन 9 में से दो अधिकारियों ने व्यक्तिगत कारणों के चलते योगी सरकार में शामिल न होने की बात रखी है।
विज्ञापन


दरअसल, इससे पहले 12 अप्रैल को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने केंद्रीय सचिवालय से नए आईएएस अधिकारियों को राज्य सचिवालय में शामिल करने की मांग की थी। अब लंबी प्रक्रिया के बाद अधिकारियों को योगी सचिवालय में भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये सभी आईएएस अधिकारी यूपी बैच के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में तीन बड़े नौकरशाही फेरबदल के बावजूद आदित्यनाथ ने राज्य सचिवालय में सिर्फ चार अधिकारी ही नियुक्त किए हैं। इसके अलावा प्रशासन को अखिलेश यादव के हाथों लगाए गए अफसर ही संभाल रहे हैं। ये योगी सरकार का तीसरा बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे पहले जिला न्यायधीशों की नियुक्ति और उनका ट्रांसफर फिर राज्य के कमिश्नरों और डीएम का फेरबदल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed