{"_id":"57e2742f4f1c1b4f1da83880","slug":"modi-government-should-change-is-pak-strategy-after-uri-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: मोदी सरकार को पाक नीति में करने चाहिए बदलाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: मोदी सरकार को पाक नीति में करने चाहिए बदलाव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 Sep 2016 05:21 PM IST
विज्ञापन
Uri Attacks
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में हुए आतंकी हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ते दिख रहे हैं। आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा चलाए गये सर्च आपरेशन में जो सबूत मिले हैं उनसे हमले की साजिश से जुड़े कई तार पाकिस्तान से जुड़ते दिख रहे हैं। सेना के डीजीएमओ रणबीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि हमले में बरामद सामानों में 4 एके 47 राइफल मिली हैं । साथ ही 4 ग्रेनेड लांचर समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
सेना को आतंकियों के पास से जो जीपीएस मिला है उसकी शुरुआती लोकेशन पाकिस्तान में मिली है। हमले में पाकिस्तान की भूमिका सामने आ रही है। इसी मुद्दे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने अपने पाठकों से सवाल किया कि क्या उड़ी हमले के बाद मोदी सरकार को पाकिस्तान नीति में बदलाव करने चाहिए?
इसमें पाठकों को तीन विकल्प दिए गए। पहला हां मोदी सरकार को पाकिस्तान नीति में बदलाव करने चाहिए। दूसरा विकल्प नहीं और तीसरा दिया गया कुछ कह नहीं सकते। कुल 6,005 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया, जिनमें सबसे अधिक 94.19 यानी 5656 का मानना है कि हां मोदी सरकार को पाकिस्तान नीति में बदलाव करने चाहिए। 4.4 फीसद यानी 264 ने दूसरे विकल्प को चुना, जबकि 1.42 फीसद यानी 85 पाठकों ने कुछ कह नहीं सकते को चुना है।