फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government's gift, RBI Governor Urjit Patel gets big pay hike

RBI गवर्नर को मोदी सरकार का तोहफा, बढ़ाई तीन गुना सैलरी 

Mon, 03 Apr 2017 02:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Mon, 03 Apr 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
Modi government's gift, RBI Governor Urjit Patel gets big pay hike
आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल - फोटो : getty

केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई )  के गवर्नर उर्जित पटेल और उनके डिप्टी गवर्नरो की सैलरी में बढ़ोत्तरी की है। एक आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक उर्जित पटेल की बेसिक सैलरी 2,50,000 कर दी गई है। इससे पहले उनकी बेसिक सैलरी 90 हजार थी।

विज्ञापन


इस बढ़ोत्तरी के बावजूद अभी भी उनकी सैलरी कई बैंकों के शीर्ष अधिकारियों से कम है। बढ़ोत्तरी में मूल वेतन, महंगाई भत्ता और अन्य भुगतान को शामिल किया गया है। यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2016 से मान्य होगी।
विज्ञापन


आरबीआई के मुताबिक रिवाइज होने के बाद अब गवर्नर की ग्रॉस सैलरी तकरीबन 3 लाख 70 हजार रुपए हो गई है। वहीं उनके डिप्टी गवर्नरो की सैलरी 2,25,000 हो गई है। इससे पहले आरबीआई के चार डिप्टी गवर्नरो को 80 हजार रुपए बेसिक सैलरी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं आरटीआई में जानकारी मिली है कि उनके घर पर कोई सहयोगी स्टाफ नहीं दिया गया। उन्हें दो कारें और दो ड्राईवर दिए गए हैं। बता दें कि नए गवर्नर के रूप में पटेल ने 2016 सितंबर में पदभार संभाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed