फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi government new cabinet average age 58 years old becomes one and half year younger from last cabinet

नया मंत्रिमंडल: एक साल और 'जवां' हुई पीएम मोदी की कैबिनेट, इस बार औसत उम्र 58 साल

Wed, 07 Jul 2021 01:57 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 07 Jul 2021 01:57 PM IST
सार

सूत्रों का दावा है कि नए कैबिनेट में अल्पसंख्यक कोटे से पांच मंत्री हो सकते हैं। इसके अलावा 11 महिलाओं की भी एंट्री हो सकती है। कुल मिलाकर 43 मंत्रियों के शपथ लेने की जानकारी सामने आ रही है, जिसके बाद कैबिनेट की औसत उम्र 58 साल होने का अनुमान जताया जा रहा है। 

विज्ञापन
modi government new cabinet average age 58 years old becomes one and half year younger from last cabinet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार आज (सात जुलाई) शाम किया। पीएम मोदी की नई कैबिनेट पहले से ज्यादा 'जवां' है और इसकी औसत उम्र पिछली कैबिनेट से करीब डेढ़ साल कम है। बता दें कि पीएम मोदी की पिछली कैबिनेट की औसत उम्र 59.36 साल थी, जिसमें सबसे युवा स्मृति ईरानी और सबसे बुजुर्ग रामविलास पासवान थे। 

विज्ञापन

कैबिनेट पर लग रहीं ऐसी अटकलें

मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। कभी किसी नेता का नाम मंत्री पद की दौड़ शामिल बताया जाता है तो कभी किसी और का। सूत्रों का दावा है कि नए कैबिनेट में अल्पसंख्यक कोटे से पांच मंत्री हो सकते हैं। इसके अलावा 11 महिलाओं की भी एंट्री हो सकती है। कुल मिलाकर 43 मंत्रियों के शपथ लेने की जानकारी सामने आ रही है, जिसके बाद कैबिनेट की औसत उम्र 58 साल होने का अनुमान जताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई सरकार में भी घटी थी कैबिनेट की उम्र

गौरतलब है कि साल 2019 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी तो उसमें मंत्रियों के चयन के बाद कैबिनेट की औसत उम्र पिछली कैबिनेट से दो साल घट गई थी। 2019 की कैबिनेट में सबसे उम्रदराज मंत्री रामविलास पासवान थे, जबकि स्मृति ईरानी सबसे युवा मंत्री थीं। इसके बाद राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर का नाम आता था। उस दौरान केंद्रीय मंत्रियों में एक दर्जन मंत्रियों की उम्र 60 से 70 साल के बीच थी। वहीं, आठ मंत्रियों की आयु 50 से 60 और दो मंत्रियों की उम्र पचास साल से कम थी। स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों में किरण रिजिजू के अलावा सभी की उम्र 50 साल से अधिक थी। 

विज्ञापन

75 साल से ज्यादा उम्र का कोई मंत्री नहीं

दरअसल, पीएम मोदी ने 2014 की तरह 2019 में भी अपने मंत्रिमंडल में 75 साल से अधिक उम्र वाले किसी भी सांसद को शामिल नहीं किया था। उस वक्त नजमा हेपतुल्ला और कलराज मिश्रा को मंत्रिमंडल से हटना पड़ा था। ऐसे में माना जा रहा है कि नई कैबिनेट भी उम्र की इस कसौटी पर परखे जाने के बाद घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed