फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi government makes target to link 1 billion bank accounts and mobiles with aadhaar

सरकार का नया टारगेट- 1 अरब मोबाइल और बैंक खातों से जोड़ा जाएगा आधार

Sat, 18 Nov 2017 01:25 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 18 Nov 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
modi government makes target to link 1 billion bank accounts and mobiles with aadhaar

मूडीज की ईज ऑफ डूंईंग रैंकिंग्स लिस्ट में भारत को 30 पायदान उछाल मिलने के बाद मोदी सरकार एक बड़े प्लान में जुट गई है। मोदी सरकार 'एक अरब-एक अरब-एक अरब' के विजन को पूरा करने की हर कोशिश कर रही है। विजन के हिसाब में एक अरब आधार नंबरों को एक अरब बैंक खातों और एक अरब मोबाइल से लिंक करने का प्लान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


दरसलअ, मूडीज की ओर से जीएसटी, नोटबंदी और आधार लिंक की तारीफ की गई है और इसी ऐवज में केंद्र सरकार अपने इस प्लान पर जोर देने लग गई है। 
विज्ञापन


'वन प्लस-वन प्लस-वन प्लस' के इस विजन को हासिल करने की अटकलें सरकारी महकमे में गूंजने लगी हैं, हालांकि इसे पूरा करने की कोई तारीख तय नहीं रखी गई है। सरकार के इस प्लान पर जोर देने के और भी कारण है, पहला 6 लाख करोड़ रुपये के बड़े नोटों का चलन से बाहर होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल पीएम मोदी ने जब नोटबंदी का ऐलान किया था उस वक्त नोटों की कीमत 15.44 लाख करोड़ रुपये थी, जो कि इस साल सितंबर तक 12 लाख करोड़ रुपये रह गई। अगर नोटबंदी नहीं लागू होती तो ये बड़े नोटों की ये कीमत करीब 18 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकती थी, लेकिन अब वह घटकर 6 लाख करोड़ रह गई है। 

पढ़ें: ATM मशीन से इस तरह करें अपने बैंक एकाउंट और आधार को लिंक, बेहद आसान है ये तरीका

नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदमों के चलते पिछले कुछ महीनों में केंद्र सरकार को विरोधियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मूडीज की ओर से सकारात्मक पहलू आने के बाद सरकार को मजबूत स्थिति मिली है। मूडीज की माने तो सरकार के ये कदम अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed