{"_id":"5a2be6b24f1c1b9f678c053c","slug":"modi-government-is-ready-to-mix-methanol-in-petrol-says-nitin-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द सस्ता होगा पेट्रोल, मोदी सरकार बना रही 'खास' प्लान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जल्द सस्ता होगा पेट्रोल, मोदी सरकार बना रही 'खास' प्लान
एजेंसी/ मुंबई
Updated Sat, 09 Dec 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि सरकार जल्द ही पेट्रोल में 15 फीसदी मेथनॉल मिलाने की नीति की घोषणा करेगी। इससे पेट्रोल सस्ता होगा और प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी।
मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि संसद के आगामी सत्र में मैं इस नीति की घोषणा करूंगा। उन्होंने कहा मेथनॉल कोयले से तैयार होता है और इसकी लागत महज 22 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पेट्रोल की मौजूदा कीमत 80 रुपये प्रति लीटर है।
चीन 17 रुपये प्रति लीटर के आधार पर कोयले के इस बाइप्रोडक्ट को तैयार कर रहा है। गडकरी ने कहा कि ऐसा करने से न केवल पेट्रोल के दाम कम होंगे बल्कि इससे प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुंबई के आसपास की कंपनियां मेथनॉल का उत्पादन कर सकती हैं। गडकरी ने कहा कि स्वीडन की दिग्गज ऑटो कंपनी वोल्वो ने देश की आर्थिक राजधानी के लिए एक विशेष इंजन बनाया है, जो मेथनॉल से चलता है। वह लगभग 25 बसों को मेथनॉल से चलाने का प्रयोग करने जा रहे हैं।