मोदी सरकार के पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग सीएम जगनमोहन रेड्डी के सलाहकार नियुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश सरकार ने मोदी सरकार के पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग को मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी का सलाहकार नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति रिसोर्स मोबलाइजेशन से संबंधित विषय पर दो साल की अवधि के लिए की गई है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद सौंपा गया है।
Andhra Pradesh: State Government has appointed Subhash Chandra Garg, IAS (Retd), Former Finance Secretary, Govt of India, as Advisor to Chief Minister for a period of 2 years for the subject related to Resource Mobilization. He has been assigned the rank of a Cabinet Minister. pic.twitter.com/J3P3cEYZDn
— ANI (@ANI) March 2, 2020
इससे पहले सुभाष चंद्र ने एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) भुगतान को लेकर संघर्ष कर रहीं टेलीकॉम कंपनियों का समर्थन किया था। पूर्व वित्त सचिव ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि सरकार को एजीआर के तहत मूल राशि के भुगतान को लेकर वन टाइम सेटलमेंट प्लान की पेशकश करनी चाहिए। इसके साथ ही ब्याज और जुर्माने से छूट देनी चाहिए।