फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi government does not want to tell RAFEL deal and Jai Shah's truth

'राफेल सौदे और जय शाह का सच नहीं बताना चाहती मोदी सरकार'

Sun, 26 Nov 2017 06:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 26 Nov 2017 06:29 AM IST
विज्ञापन
Modi government does not want to tell RAFEL deal and Jai Shah's truth

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया है कि वह गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले राफेल सौदे और जय शाह की सच्चाई को सामने नहीं लाना चाहते हैं। यही वजह है कि संसद के शीत सत्र को देरी से शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे मोदी जी से तीन सवाल पूछना चाहते हैं। क्या फ्रांसीसी कंपनी के साथ पहले और दूसरे सौदे में राफेल विमान की कीमत में कोई फर्क आया है?

क्या दूसरे सौदे के अनुसार भारत ने इस विमान के लिए पहले के मुकाबले कम या ज्यादा कीमत चुकाई है और क्या जिस उद्योगपति को यह कांट्रैक्ट दिया गया है, उसकी कंपनी ने कभी विमान बनाए हैं? इनसे भी बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार ने सौदा करते समय सभी स्थापित प्रक्रियाओं का पालन किया है? क्या सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी से इसकी मंजूरी ली गई थी?

विज्ञापन

मोदी जी से क्यों नहीं सवाल पूछता है मीडिया

Modi government does not want to tell RAFEL deal and Jai Shah's truth

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इन सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि उनके गृह राज्य में निर्णायक चुनाव से पहले सच्चाई सबसे सामने आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि राफेल का मामला भारतीय वायु सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा औरक शहीदों से जुड़ा है। मोदी जी को गुजरात और देश की जनता को इन सवालों का जवाब देना ही होगा।

उन्होंने मीडिया को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनसे तो मीडिया ढेर सारे सवाल पूछते रहता है, लेकिन राफेल सौदे और जय शाह के मामले में मोदी जी से एक भी सवाल नहीं पूछता है।

मीडिया को सलाह दी कि मोदी जी गुजरात के कई दौरे करेंगे और इस दौरान उनसे इन दोनों मामलों से जुड़े सवाल पूछे जाने चाहिए। याद रहे कि प्रधानमंत्री सोमवार से गुजरात के दौरे पर रहेंगे।

राफेल सौदे में राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता

Modi government does not want to tell RAFEL deal and Jai Shah's truth

राहुल ने कहा कि आमतौर पर संसद का शीत सत्र नवंबर में शुरू होता है और लोकसभा एवं राज्यसभा में महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस होती है। लेकिन दो कारणों से संसद का यह सत्र गुजरात चुनाव के बाद शुरू हो रहा है।

पहला कारण हैं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह जिन्होंने महज तीन महीने में 50 हजार रुपये से 80 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरा और ज्यादा महत्वपूर्ण कारण है राफेल सौदा।

इस सौदे से जुड़ी सभी बातें फाइनल होने के बाद मोदी खुद फ्रांस की यात्रा पर गए और कांट्रैक्ट को बदलवा दिया। कांग्रेस का आरोप है कि अपने नजदीकी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस सौदे में राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है। भाजपा ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed