फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Government can reconsider for neet twicw a year examination

साल में दो बार नीट परीक्षा करवाई जाए या नहीं? केंद्र सरकार कर सकती है पुनर्विचार

Fri, 10 Aug 2018 05:52 PM IST
भाषा, नई दिल्ली 
भाषा, नई दिल्ली  Updated Fri, 10 Aug 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Modi Government can reconsider for neet twicw a year examination

स्वास्थ्य मंत्रालय की सिफारिशों के बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट साल में दो बार कराने से जुड़े अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखकर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) साल में दो बार कराने को लेकर चिंता जतायी थी क्योंकि इससे छात्रों पर और दबाव पड़ सकता है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने यह भी चिंता जतायी थी कि केवल ऑनलाइन परीक्षा लेने पर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छात्र प्रभावित हो सकते हैं। एक सूत्र ने कहा, ‘‘हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नव गठित नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा साल में दो बार मेडकिल और डेंटल प्रवेश परीक्षा कराने की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की थी। यह परीक्षा इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए ली जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) - मुख्य के साथ करायी जाएंगी।


यह भी घोषणा की गयी थी कि एनटीए द्वारा ली जाने वाली सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित होंगी। मंत्रालय ने परीक्षाओं के लिए संभावित तारीखों की भी घोषणा की थी जिनके अनुसार नीट फरवरी, 2019 और फिर मई, 2019 में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed