फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi pays last respects to Lok Sabha member Bhola Singh in New delhi

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा सांसद भोला सिंह को दी श्रद्धांजलि, शुक्रवार को दिल्ली में हुआ निधन

Sat, 20 Oct 2018 10:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Oct 2018 10:48 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi pays last respects to Lok Sabha member Bhola Singh in New delhi
पीएम ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के दिवंगत सांसद भोला सिंह को श्रद्धांजलि दी। भोला सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा सांसद थे। सिंह का शुक्रवार को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया था। 

विज्ञापन


भोला सिंह के निधन पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया था, ‘बेगूसराय से लोकसभा सदस्य श्री भोला सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें समाज की उत्कृष्ट सेवा और बिहार के विकास की दिशा में प्रयासों के लिए याद किया जाएगा।’ 
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं सिंह के परिवार और समर्थकों के साथ हैं। भोला सिंह को खराब स्वास्थ्य के चलते तीन दिन पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
   
82 वर्षीय सांसद का दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी मृत्यु बिहार के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि सिंह सामाजिक कार्य में सक्रियता से भाग लेते थे और उनके जाने से इस क्षेत्र को भी बड़ा नुकसान हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी सिंह के निधन पर शोक जताया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed