फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Cabinet: PM told reason behind cabinet reshuffle, gave advice to new members

कैबिनेट बैठक: पीएम मोदी ने बताई पुराने मंत्रियों को हटाने की वजह, नए मंत्रियों को दी यह सलाह

Thu, 08 Jul 2021 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 08 Jul 2021 11:05 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक के दौरान साफ किया कि पुराने मंत्रियों को हटाने के पीछे उनकी क्षमता का कोई संबंध नहीं है। बल्कि ऐसा व्यवस्था के चलते किया गया है। 

विज्ञापन
Modi Cabinet: PM told reason behind cabinet reshuffle, gave advice to new members
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : वीडियो स्क्रीनग्रैब

विस्तार

बुधवार को बड़े फेरबदल के बाद गुरुवार को नए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में किसानों और कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर बड़े फैसले लिए गए। वहीं, प्रधानमंत्री ने रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल निशंक जैसे नेताओं को हटाने के पीछे की वजह भी बताई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा कि ये मंत्री व्यवस्था के चलते पद से हटाए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि उनकी क्षमता से इस फैसले का कोई संबंध नहीं है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नए मंत्री अपने पूर्ववर्तियों से मिलें और उनके अनुभवों से सीख लें।
विज्ञापन


अभी तक माना जा रहा था कि इन मंत्रियों का इस्तीफा इनके लचर प्रदर्शन की वजह से लिया गया है। लेकिन, शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मोदी ने इसे लेकर कयासों को लगाम दी और खुद स्पष्ट कर दिया कि कैबिनेट में फेरबदल किसी की क्षमता के आधार पर नहीं बल्कि व्यवस्था के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गलती कोविड से जंग कमजोर कर देगी
समाचार एजेंसी एएआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हम भीड़भाड़ वाली जगहों की कई तस्वीरें और वीडियो देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भी लोग बिना मास्क पहने घूम रहे हैं और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह सुखद नजारा नहीं है और इससे हममें भय की भावना पैदा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि ऐसे समय में लापरवाही का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बस एक गलती बड़ा असर डाल सकती है और कोविड-19 के खिलाफ हमारी जंग को कमजोर कर सकती है।

कोविड-19 का खतरा अभी टलने से बहुत दूर
सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले महीनों के मुकाबले अब कोरोना के मामलों में कमी आई है, इससे लोग बाहर निकलना चाहते हैं। फिर भी, सभी को यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि खतरा अभी टलने से बहुत दूर है। कई देशों में संक्रमण के मामलों में तेजी आ रही है। वायरस अपना स्वरूप भी बदल रहा है।

पीएम ने महाराष्ट्र और केरल में लगातार बड़ी संख्या में सामने आ रहे कोरोना के मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के तौर पर हमारा लक्ष्य डर उत्पन्न करना नहीं बल्कि लोगों से अनुरोध करना है कि वह सभी नियमों का पालन करें जिससे आने वाले समय में हम इस महामारी से आगे बढ़ सकें।

वहीं, बैठक के बाद पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नए पैकेज को मंजूरी दी गई है। इसके तहत देश के सभी जिलों में पीडियाट्रिक केयर यूनिट से लेकर आईसीयू बेड, ऑक्सीजन स्टोरेज, एंबुलेंस और दवाओं जैसे इंतजाम किए जाएंगे।’
 
मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 23,123 करोड़ रुपये की एक नई योजना 'भारत कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज- चरण 2' को स्वीकृति दी। इसका उद्देश्य बाल चिकित्सा देखभाल सहित स्वास्थ्य इन्फ्रा का विकास और शुरुआती रोकथाम और प्रबंधन के लिए तैयारियों में तेजी लाना है।

बता दें कि केंद्र सरकार इससे पहले देश भर में कोविड समर्पित अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने के लिए 15000 करोड़ रुपये दे चुकी है।

इन 12 मंत्रियों से लिया गया इस्तीफा

  1. रवि शंकर प्रसाद
  2. प्रकाश जावड़ेकर
  3. डॉ. हर्षवर्धन
  4. रमेश पोखरियाल निशंक
  5. सदानंद गौड़ा
  6. थावरचंद गहलोत
  7. संतोष कुमार गंगवार
  8. बाबुल सुप्रियो
  9. संजय धोत्रे
  10. रतनलाल कटारिया
  11. प्रतापचंद्र सारंगी
  12. देबोश्री चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed