फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modi cabinet Maybe expand tomorrow

रणनीति तैयार, कल हो सकता है मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, यूपी को मिलेगी अहमियत

Mon, 04 Jul 2016 09:00 AM IST
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
modi cabinet Maybe expand tomorrow
संगठन और संघ से विचार-विमर्श और मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में भी दावा किया गया कि सरकार ने इसके लिए राष्ट्रपति से समय मांगा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन


वैसे भी पीएम नरेंद्र मोदी सात जुलाई को चार अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार चाहते हैं, लेकिन इससे पहले छह जुलाई को ईद पड़ने की संभावना है। ऐसे में पीएम के पास मंगलवार यानी पांच जुलाई का दिन ही मुफीद माना जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को विस्तार नहीं हुआ तो फिर यह 12 जुलाई यानी प्रधानमंत्री के स्वदेश वापसी के तुरंत बाद भी संभव नहीं होगा, क्योंकि 18 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य तौर पर सत्र से करीब एक सप्ताह पहले विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े सवालों के जवाब छपने लगते हैं और उनमें संबंधित विभाग के मंत्री का भी नाम छापा जाता है। इसलिए मोदी के स्वदेश वापसी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुफीद समय नहीं बचता। 

गौरतलब है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर व्यापक विमर्श के दौरान चुनावी राज्यों को साधने और अब तक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व से वंचित राज्यों की सुध लेने पर जोर दिया गया था। इसमें सबसे अधिक महत्व भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश को मिला।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बीते सप्ताह ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ बैठक के बाद सभी मंत्रालयों की समीक्षा भी कर चुके हैं।

मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार-विमर्श की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सियासी गलियारे में संभावित तिथि, कुछ मंत्रियों की विदाई, कुछ की तरक्की और मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित नए चेहरों को लेकर कयासों का बाजार गर्म है।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले कुछ संभावित चेहरों से मुलाकात भी की है, इसलिए जाहिर तौर पर अब चर्चा फेरबदल की तारीखों को लेकर है। जिस प्रकार मध्य प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल में विस्तार के दौरान 75 वर्ष की उम्र पार कर चुके दो मंत्रियों को विदा किया गया है, उसके बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी यही फार्मूला अपनाने की भी चर्चा है।

यूपी को मिलेगा महत्व, खत्म होगा उत्तराखंड- हिमाचल का सूखा

modi cabinet Maybe expand tomorrow

सूत्रों का कहना है कि संभावित विस्तार में चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा अहमियत मिलेगी। जबकि अन्य चुनावी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का नई सरकार के गठन से ही मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व के मामले में जारी सूखा खत्म होगा।

उत्तर प्रदेश के पांच चेहरों को मंत्रिमंडल और केंद्रीय संगठन में अहम भूमिका दिए जाने पर सहमति बनी है। इसी क्रम में उत्तराखंड से एक को मंत्रिमंडल तो दूसरे को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed