फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi cabinet expansion, Speculation of expansion in Modi cabinet intensifies, Nadda may announce new team soon

मानसून सत्र से पहले हो सकता है मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में पहला फेरबदल

Sat, 15 Aug 2020 03:29 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 15 Aug 2020 03:29 AM IST
सार

  • मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार संभव
  • भाजपा केंद्रीय टीम पर हुआ अंतिम मंथन

विज्ञापन
Modi cabinet expansion, Speculation of expansion in Modi cabinet intensifies, Nadda may announce new team soon
पीएम मोदी , अमित शाह और जेपी नड्डा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार जल्द होने को लेकर अटकलों के बाजार गर्म हो गए हैं। दरअसल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले सप्ताह किसी भी दिन अपनी नई टीम की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसके बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल को अंजाम दिया जाएगा। यह दोनों कवायद संसद के मानसून सत्र से पहले ही पूरी कर ली जाएंगी। मानसून सत्र सितंबर के पहले हफ्ते में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि एक महीने से भी अधिक समय पूर्व भाजपा केंद्रीय संगठन की नई टीम की सूची तैयार हो गई थी। नई टीम के चयन में देरी का कारण मंत्रिमंडल विस्तार से भी जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि कैबिनेट से कुछ चेहरों को हटाकर संगठन में भेजने और उनकी जगह नए चेहरों को जगह देने की तैयारी थी। लेकिन इस पर सहमति नहीं बन रही थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि अब नई टीम में चुने जाने वाले चेहरों को लेकर अंतिम दौर का मंथन पूरा हो गया है और सभी के बीच सहमति बन चुकी है। 

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय संगठन की नई टीम पर फैसला हो जाने के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन का दौर शुरू हुआ है। पार्टी की रणनीति मानसून सत्र से पहले ही मंत्रिमंडल विस्तार पूरा कर लेने की है।

अगले हफ्ते बुधवार को सत्र के कार्यक्रम पर निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले मंत्रिमंडल के विस्तार पर माथापच्ची पूरी हो जाने की उम्मीद है। गृह मंत्री अमित शाह का कोरोना टेस्ट निगेटिव आने के चलते भी इस कवायद को तेजी मिलने की आशा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इसके लिए जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

फडणवीस होंगे बिहार के चुनाव प्रभारी

इस बीच पार्टी नेतृत्व ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाने का फैसला लिया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा जल्द ही की जाएगी। फडणवीस को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाने के फैसले से यह भी तय हो गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला जोरशोर से उठेगा।



गौरतलब है कि इस मुद्दे पर महाराष्ट्र की उद्घव सरकार लगातार भाजपा के निशाने पर है। इस मामले में हाल ही में बिहार सरकार की सिफारिश पर सीबीआई जांच की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। फिलहाल बिहार के प्रभारी भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed