वियतनाम पहुंचे पीएम मोदी, रक्षा, सुरक्षा और व्यापार पर होगी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को होने वाली द्विपक्षीय वार्ता के लिए वियतनाम पहुंच गए हैं। वह चीन के हैंगझोउ में जी-20 की होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए वहीं से शुक्रवार को रवाना होंगे।
समझा जाता है कि भारत आतंकवाद की फंडिंग पर अंकुश और काले धन के सुरक्षित ठिकानों पर कार्रवाई के लिए ठोस उपायों का मुद्दा उठाएगा। पीएम मोदी वियतनाम से ही 3 सितंबर को हैंगझोउ के लिए रवाना होंगे जहां 4 और 5 सितंबर को वह जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री 5 सितंबर को भारत लौटेंगे लेकिन फिर सालाना भारत-आसियान और पूर्वी एशिया सम्मेलनों में हिस्सा लेने लाओस के लिए रवाना हो जाएंगे।
नई परियोजनाओं की भी होगी घोषणा
संशाधन समृद्ध देश वियतनाम में वह वहां के शीर्ष नेताओं से रक्षा, सुरक्षा और व्यापार जैसे प्रमुख मुद्दों पर बात करेंगे जबकि तेल खनन में भारत की प्रगति रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराएंगे।
भारत की ओएनजीसी विदेश लिमिटेड पिछले तीन दशकों से वियतनाम में तेल खनन परियोजनाएं चला रही है और उम्मीद की जा रही है कि दोनों देशों के बीच 15 साल के लंबे अंतराल के बाद इस द्विपक्षीय चर्चा में कई नई परियोजनाओं की भी घोषणा होगी।
जी-20 सम्मेलन में भारत आतंकवाद की फंडिंग पर अंकुश लगाने से लेकर कर चोरी, हवाला कारोबार और मादक पदार्थों की तस्करी का भी मुद्दा उठाएगा।