फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modi Addresse rally in Bundelkhand's Mahoba, criticises SP & BSP

पीएम बोले- तीन तलाक हिंदू-मुस्लिमों का मुद्दा नहीं

Mon, 24 Oct 2016 06:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 24 Oct 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
Modi Addresse rally in Bundelkhand's Mahoba, criticises SP & BSP
पीएम मोदी - फोटो : file photo

यूपी में सियासी घमासान के बीच महोबा में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया। महोबा चूंकि बुंदेलखंड में आता है और इतिहास देखें तो खनिज संपदा के लिए इस धरती का दोहन अर्से से होता रहा है। सरकारें यहां न तो किसान को खेतों के लिए पानी मुहैया करा पाईं और न ही बेरोजगारों को रोजगार। सूबे का यह कोना सबसे ज्यादा पिछड़ा कहा जाता है। शायद इसीलिए पीएम मोदी ने यूपी विधानसभा चुनावों से पहले रैली की शुरुआत बुदेलखंड की धरती से की। रैली बुंदलेखंड में थी लेकिन निगाह लखनऊ पर और निशाना सपा-बसपा पर था। 

विज्ञापन


बीजेपी यूपी को कांग्रेस मुक्त पहले ही मान चुकी है, वहीं, सपा और बसपा से चुनौतियां जरूर हैं, लेकिन पीएम मोदी को लगता है कि यूपी की जनता लोकसभा चुनाव की तरह यूपी विधानसभा चुनाव में भी भारी मतों से उनका ही साथ देगी। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने रैली में एक तीर से सपा और बसपा को निशाना बनाते हुए कहा ''इस बार एक तरफ वे हैं जिनको अपना परिवार बचाना है, दूसरे वे हैं जिनको बस कुर्सी पकड़नी है। तीसरे हम हैं जिन्हें सिर्फ यूपी को बचाना है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'तीन तलाक महिलाओं के विकास में रोड़ा'

Modi Addresse rally in Bundelkhand's Mahoba, criticises SP & BSP

बता दें कि पीएम मोदी ने का यह तंज सपा में मची पारिवारिक कलह के चलते कसा। वहीं, बसपा को उम्मीद है कि सपा से शासन से परेशान लोग उसे एक मौका दे सकते हैं। 

ऐसा पहली बार हुआ है कि पीएम मोदी ने खुले तौर तीन तलाक के मुद्दे पर बोले। पीएम मोदी के मुताबिक वह किसी जाति-धर्म की खिलाफत नहीं कर रहे हैं, वह तीन तलाक को खत्म कर महिलाओं को जीने का अधिकार देना चाहते हैं, महिलाओं को उनके स्तर से ऊपर उठाना चाहते हैं।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed