बंगाल में मोदी का ममता पर तीखा प्रहार कहा, हमें मिला प्यार देख दीदी घबरा गई हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शनिवार को तीखा हमला बोलते हुए उन पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ममता उनकी पार्टी को मिले लोगों के प्यार के कारण घबरा गई हैं।
PM Narendra Modi in Durgapur, West Bengal: I used to think that Didi who has herself suffered a lot during Left regime will not walk on the same path, but I was surprised that she adopted the same tactics. You can take this from me in writing 'Inka jaana tae hai' pic.twitter.com/CHZXQu7B6z
— ANI (@ANI) February 2, 2019विज्ञापन
पीएम ने कहा, मुझे पानी पी पी कर कोसा जाता है, उसकी वजह है कि मैं कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रहा हूं। ये लोग इतना बौखला गए हैं कि जांच एजेंसियों को बंगाल आने से मना कर रहे हैं। दीदी अगर कुछ गलत किया नहीं है तो डरने की जरूरत क्या है?
PM:Mujhe jo paani pi-pi kar kosa jata hai,uski wajeh hai ki mein kaale dhan aur bhrashtachar ke khilaaf karyawaahi kar raha hu,ye log itna baukhlaa gaye hain ki jaanch agenciyon ko Bengal aney se mana kar rahe hain. Didi agar kuch galat kiya nahi hai toh darne ki zarurat kya hai? pic.twitter.com/z45B5FMUuh
— ANI (@ANI) February 2, 2019
ममता के गढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाते हए मोदी ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर कृषि कर्ज माफी के जरिए परेशान कृषक समुदाय को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक का भी जिक्र किया जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन गैर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की मांग की गई है जो धार्मिक उत्पीड़न के कारण अपने देश से भाग गए थे।
अनुसूचित जाति मतुआ समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, अब मैं समझ सकता हूं कि क्यों दीदी बनर्जी और उनकी पार्टी हिंसा, निर्दोष लोगों की हत्या में शामिल है। वह हमारे लिए आपके प्यार से घबरा गई हैं।
किसानों, कामकाजी और मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए शुक्रवार को पेश किए बजट को ऐतिहासिक कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद इन वर्गों को वर्षों तक नजरअंदाज किया गया।