{"_id":"60aa6e6510d92817956a4e37","slug":"moderna-refused-to-send-its-vaccines-to-punjab-govt-as-it-only-deals-with-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटका : मॉडर्ना ने पंजाब सरकार को टीका देने से किया इनकार, कहा- कंपनी केवल केंद्र से करेगी डील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झटका : मॉडर्ना ने पंजाब सरकार को टीका देने से किया इनकार, कहा- कंपनी केवल केंद्र से करेगी डील
Sun, 23 May 2021 08:32 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 23 May 2021 08:32 PM IST
सार
वैक्सीन की किल्लत होने पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से निर्देश मिलने के बाद राज्य के अधिकारियों ने मॉडर्ना समेत कई टीका कंपनियों से संपर्क किया था।
विज्ञापन
Vaccine Company Moderna
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान राज्य में वैक्सीन की किल्लत को दूर करने की पंजाब सरकार की कोशिश को बड़ा झटका लगा है। दरअसल वैक्सीन का उत्पादन करने वाली कंपनी मॉडर्ना ने पंजाब सरकार को टीका देने से साफ इनकार कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि हमारी डील केंद्र सरकार से होगी, इसलिए हम आपको वैक्सीन नहीं दे सकते। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से निर्देश मिलने के बाद राज्य के अधिकारियों ने मॉडर्ना समेत कई टीका बनाने वाली कंपनियों से संपर्क किया था, लेकिन निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
राज्य सरकार के अनुसार तीन दिनों से टीके की किल्लत के कारण प्रदेश में टीकाकरण रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा है। सरकार का कहना है कि हम अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहे हैं। राज्य को भारत सरकार से पर्याप्त संख्या में वैक्सीन नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
मॉडर्ना का आया जवाब, समझौते से किया इनकार
राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को जानकारी दी कि अमेरिका की कोविड-19 टीका निर्माता कंपनी मॉडर्ना ने सीधे पंजाब सरकार को टीका भेजने से इंकार करते हुए कहा है कि उसका केवल केंद्र सरकार के साथ व्यवहार है।
विज्ञापन
टीके के लिए पंजाब के नोडल अधिकारी विकास गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश के मुताबिक सभी टीका निर्माताओं से सीधे तौर पर टीका खरीदने के लिए संपर्क किया गया, जिनमें स्पूतनिक-वी, फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि मॉडर्ना की तरफ से जवाब आया है जिसमें कंपनी ने राज्य सरकार के साथ समझौता करने से इनकार कर दिया है। पंजाब सरकार ने बयान जारी कर कहा कि मॉडर्ना की नीति के मुताबिक, वह भारत सरकार के साथ व्यवहार रखती है न कि राज्य सरकार या किसी निजी पक्ष के साथ।
मुख्यमंत्री ने दिए थे वैश्विक स्तर पर निविदा जारी करने की संभावना तलाशने के निर्देश
इससे पहले मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी संभावित स्रोतों से टीका खरीदने के लिए वैश्विक स्तर पर निविदा जारी करने की संभावना तलाशें ताकि राज्य के लोगों का जल्द से जल्द कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण किया जा सके। गौरतलब है कि टीके की खुराकें उपलब्ध नहीं होने के कारण पंजाब को पहले और दूसरे चरण की श्रेणी में टीकाकरण रोकना पड़ा था।