Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Modern Surveillance Drones and robots to join army along China and Pak borders know battlefield preparations

बदलेगा निगरानी का अंदाज: चीन और पाकिस्तान सीमा पर सेना के साथ ड्रोन-रोबोट भी! युद्धक्षेत्र में कैसी तैयारियां?

Sun, 15 Nov 2026 08:41 AM IST
Ashutosh Bhatia आशुतोष भाटिया
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
Modern Surveillance Drones and robots to join army along China and Pak borders know battlefield preparations
संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था अत्याधुनिक बनाने की तैयारी (सांकेतिक) - फोटो : ANI

चीन और पाकिस्तान से सटी भारत की संवेदनशील सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था अत्याधुनिक बनाने की तैयारी है। भविष्य के युद्धक्षेत्र में अब सैनिकों के साथ आधुनिक तकनीक भी कदमताल करती दिखाई देगी। इसके तहत सामरिक सीमाओं पर स्मार्ट निगरानी सेंसर्स के साथ-साथ ड्रोन और रोबोट की भूमिका बढ़ाने पर जोर है। इन अत्याधुनिक सैन्य प्रणालियों को जमीन पर उतारने की तैयारी के लिहाज से आगामी 17 नवंबर को एक उच्चस्तरीय भारत-इस्राइल थल सेना क्षमता सेमिनार आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन


अत्याधुनिक तकनीकी उपायों पर होगी चर्चा
'द मॉडर्न लैंड बैटलफील्ड: टेक्नोलॉजीज एंड कैपेबिलिटीज फॉर द कनेक्टेड टैक्टिकल फोर्स' विषय पर होने वाले इस आयोजन में दोनों देशों के रक्षा विशेषज्ञ आधुनिक युद्ध की बदलती जरूरतों और उनसे निपटने वाली तकनीकों पर गहराई से मंथन करेंगे। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मानवरहित विमान, स्वायत्त रोबोटिक प्रणाली और दुश्मन के ड्रोन को नष्ट करने वाली तकनीकों पर खास जोर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed