फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   modern facilities coach landed on the railway track

रेलवे ट्रैक पर उतरा आधुनिक सुविधाओं से लैस कोच, ये रही खास बातें

Wed, 20 Jul 2016 03:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 03:23 AM IST
विज्ञापन
modern facilities coach landed on the railway track

आधुनिक सुविधाओं से लैस रेलवे का दीन दयालु कोच मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ चलने को तैयार है। अनारक्षित श्रेणी के इस कोच में पहली बार मुसाफिरों को पीने के लिए एक्वागार्ड का पानी मिलेगा। वहीं, इसमें बॉयो टॉयलेट और कूड़ादान भी लगा है।

विज्ञापन


खास बात यह कि इसमें दिव्यांगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन द्वार से लेकर सीट तक में ब्रेल लिपि का इस्तेमाल किया गया है।मंगलवार को रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इसके पहले कोच का निरीक्षण किया। रेल प्रशासन का दावा है कि साल के आखिर तक करीब 800 कोच ट्रेनों में लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सुरेश प्रभु ने बताया कि बजट में ऐलान किया गया पहला कोच ट्रैक पर आ गया है। रेल प्रशासन जल्द ही तेजस और हमसफर ट्रेन भी मुसाफिरों के हवाले कर देगा। दूसरी तरफ उदय और अंत्योदय ट्रेन लाने की तैयारी भी चल रही है, जिसे जल्द लाया जाएगा। इसके अलावा रात में चलकर सुबह मंजिल तक पहुंचने वाली उदय (डबल डेकर) श्रेणी की ट्रेन भी जल्द ही ट्रैक पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलमंत्री ने बताया कि दीन दयालु श्रेणी के 800 कोच इस साल के आखिर तक ट्रैक पर होंगे। इसके लिए इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस श्रेणी के कोच की संख्या मांग के अनुसार बढ़ती रहेगी। जिस रूट की ट्रेन में इसकी जरूरत होगी, उसमें दो-चार कोच लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन की कोशिश मुसाफिरों को सुखद और सफल यात्रा कराने की है।

आधुनिक कोच की खास बातें

modern facilities coach landed on the railway track
- दीन दयालु कोच-रेल प्रशासन ने पहली बार दो एक्वागार्ड, बॉयो टॉयलेट और कूड़ादान से लैस कोच को तैयार किया। 
- बेल लिपि का भी कोच में इस्तेमाल किया गया, जिससे आंखों से देखने में अक्षम लोगों को सहूलियत होगी।
- राजधानी, शताब्दी और दुरंतो को छोड़कर सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन में लगेगा अनारक्षित श्रेणी का कोच।
- बजट में घोषणा के बाद तैयार किए जा रहे दीन दयालु कोच में ऊपर और नीचे की सीटें गद्देदार।
- कोच में टॉयलेट इंडिकेटर लगा है, जिससे सीट से शौचालय के खाली होने का पता चलेगा।
- रेलवे बोर्ड से स्वीकृत डिजाइन के नए कोच तैयार करने के लिए कपूरथला, चेन्नई और रायबरेली कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधकों को आदेश दिया गया है। एक कोच अभी तैयार हुआ है और भी कोच तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed