{"_id":"5e426c528ebc3ee5c77dbb75","slug":"model-town-assembly-election-results-2020-live-latest-news-aap-bjp-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"MODEL TOWN Election Results 2020 Live: मॉडल टाउन सीट पर कपिल मिश्रा पीछे, 'आप' की बढ़त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
MODEL TOWN Election Results 2020 Live: मॉडल टाउन सीट पर कपिल मिश्रा पीछे, 'आप' की बढ़त
Tue, 11 Feb 2020 04:46 PM IST
Trainee Trainee
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 11 Feb 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे का रुझान लगातार सामने आ रहा है। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। आप-भाजपा में टक्कर दिखाई दे रही है। मॉडल टाउन विधानसभा सीट की बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में इस विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के अखिलेश पति त्रिपाठी आगे चल रहे थे। कुछ समय बाद आंकड़े जरूर बदल रहे हैं लेकिन बढ़त अखिलेश के ही पक्ष में है। दूसरे नंबर पर भाजपा के कपिल मिश्रा हैं।
विज्ञापन
मॉडल टाउन विधानसभा सीट की मतगणना में अभी तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो आप के अखिलेश पति त्रिपाठी को 41228 वोट तो भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा को 30678 वोट मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर चल रहीं आकांक्षा ओला को 3197 वोट मिले हैं। जानिए अपडेट-
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव नतीजे LIVE: रुझानों में आप को बहुमत
विज्ञापन
- आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी लगातार आगे, 10550 वोटों से बनाई बढ़त।
- भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं।
- कांग्रेस उम्मीदवार आकांक्षा ओला तीसरे नंबर पर चल रहीं हैं।