फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mobile App Based Online Loan Fraud Chinese companies involvement Govt to speed up probe

Loan Fraud: एप के जरिये ऑनलाइन कर्ज वितरण से जुड़ीं चीनी कंपनियों पर नकेल की कवायद; जांच तेज करेगी सरकार

Wed, 28 Feb 2024 05:50 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 28 Feb 2024 05:50 AM IST
सार

एप के जरिये ऑनलाइन कर्ज वितरण से जुड़ीं चीनी कंपनियों के खिलाफ जांच तेज होगी। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से जुड़े शीर्ष अधिकारी ने बताया कि ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों पर नकेल कसी जाएगी।

विज्ञापन
Mobile App Based Online Loan Fraud Chinese companies involvement Govt to speed up probe
एप के जरिये ऑनलाइन कर्ज वितरण से जुड़ीं चीनी कंपनियों के खिलाफ जांच तेज (तस्वीर सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोबाइल एप के जरिये ऑनलाइन कर्ज वितरण से जुड़ीं कंपनियों समेत कई चीनी फर्मों के खिलाफ कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने जांच तेज कर दी है। इनमें से कुछ जांच अंतिम चरण में हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया, गैर-कानूनी ढंग से कर्ज वितरण एप चलाने वाली कंपनियों के खिलाफ हाल ही में जांच तेज हुई है।
विज्ञापन


मंत्रालय लाभकारी स्वामित्व को छिपाने के लिए कंपनियों व संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। चीनी कंपनियों के खिलाफ जांच को लेकर अधिकारी ने कहा, मंत्रालय यह भी देख रहा है कि क्या इन कंपनियों में कोई धोखाधड़ी हुई है। कुछ मामलों की जांच गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) भी कर रहा है।
विज्ञापन


फंडिंग के स्रोत का पता लगाना चुनौतीपूर्ण
अधिकारी के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और सूचना और प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय समेत अन्य इकाइयों से मिली शिकायतों के आधार पर इन कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू होती है। हालांकि, कुछ कंपनियों के फंडिंग के स्रोतों का पता लगाना कभी-कभी मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्ले स्टोर से हटाए गए 2,200 से अधिक एप
वित्त मंत्रालय ने संसद के बजट सत्र में बताया था कि गूगल ने सितंबर, 2022 और अगस्त, 2023 के बीच अपने प्ले स्टोर से 2,200 से अधिक धोखाधड़ी वाले कर्ज एप को निलंबित कर दिया या हटा दिया है। जनवरी में दिल्ली व हरियाणा क्षेत्र के कंपनी पंजीयक ने एक भारतीय कंपनी एवं उससे संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं पर कुल 21 लाख रुपये से अधिक जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed