फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mob torches six vehicles laden with smuggled areca nuts in Mizoram

Mizoram: म्यांमार से तस्करी कर सुपारी लेकर जा रहे छह वाहनों को भीड़ ने किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Dec 2022 11:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 11 Dec 2022 11:02 PM IST
सार

एक महीने पहले ममित जिले की हछेक विधानसभा में रहने वाले सुपारी किसानों ने म्यामांर से सुपारी की तस्करी करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। किसानों ने यह चेतावनी भी दी थी कि भविष्य में अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा।

विज्ञापन
Mob torches six vehicles laden with smuggled areca nuts in Mizoram
सुपारी

विस्तार

मिजोरम में म्यांमार से सुपारी की तस्करी के मामले अकसर सामने आते रहते हैं। मिजोरम में ममित जिले में सुपारी से जुड़े किसान तस्करी को लेकर अकसर शिकायत भी करते हैं। इसके बावजूद पड़ोसी देश से सुपारी की तस्करी रुक नहीं रही है। ताजा मामला भी सुपारी की तस्करी से जुड़ा हुआ है। मिजोरम के ममित जिले में कथित तौर पर भीड़ द्वारा म्यांमार से सुपारी ले जा रहे छह वाहनों को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है। ममित जिले के पुलिस अधीक्षक लालथंगपुई पुलमटे ने इसके बारे में जानकारी दी। गौरतलब है कि मिजोरम और म्यांमार की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई हैं।  जिसके कारण यहां तस्करी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। 

विज्ञापन


ममित जिले के पुलिस अधीक्षक लालथंगपुई पुलमटे ने बताया कि यह घटना शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-108 पर ज़मुआंग और ज़वलनुआम गांवों के पास हुई। जब सुपारी से लदे ये वाहन वहां से गुजर रहे थे तभी लगभग 50 लोगों ने वाहनों को रोका और सुपारी के साथ ही वाहनों में आग लगा दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में कान्हमुन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि वाहन मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर कान्हमुन की ओर जा रहे थे। मामले में जांच जारी है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। अब तक किसी ने भी इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह घटना तब हुई है जब लगभग एक महीने पहले ममित जिले की हछेक विधानसभा में रहने वाले सुपारी किसानों ने म्यामांर से सुपारी की तस्करी करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।  किसानों ने यह चेतावनी भी दी थी कि भविष्य में अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा। इतना ही नहीं, हछेक विधानसभा के सुपारी किसानों ने अक्तूबर में प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार से भी मांग की थी कि स्थानीय रूप से उगाई जाने वाली सुपारी ही असम में निर्यात की जाए। सुपारी किसानों की सोसाइटी के महासचिव लालरेमरूता खियांग्ते ने कहा कि हचेक इलाके के लोग निराश हैं क्योंकि तस्करी कर लाई जाने वाली म्यांमार की सुपारी उनके बाजारों को प्रभावित करती हैं। 


गौरतलब है कि मिजोरम और म्यांमार की सीमाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं, सीमा के मिजो गांवों में रहने वाले लोग और म्यांमार से आने वाले ज्यादातर शरणार्थियों के बीच जनजातीय संबंध भी हैं। यह भी सामने आया है कि म्यामांर के सीमावर्ती गांवो के लोग मिजोरम में अवैध रूप से जमीनें भी खऱीद रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed