फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mob beats up man in Telangana video goes viral Latest News Update

Telangana: खाली सिलेंडर को लेकर कहासुनी, भीड़ ने शख्स की पिटाई की; वीडियो वायरल

Thu, 25 May 2023 10:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 25 May 2023 10:59 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक भीड़ कथित तौर पर एक व्यक्ति की पिटाई कर रही है। उसे बचाने के लिए उसकी मां और गर्भवती बहन लोगों से मिन्नतें कर रही है। आसपास के लोग भी उसे नहीं पीटने का अनुरोध कर रहे हैं और उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mob beats up man in Telangana video goes viral Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तेलंगाना के मेडक जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर लोगों के एक समूह ने पिटाई कर दी। मामला उस वक्त का है, जब गैस सिलेंडर डिलिवरी करने वाले व्यक्ति और एक अन्य के बीच कहासुनी हो गई और बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक भीड़ कथित तौर पर एक व्यक्ति की पिटाई कर रही है। उसे बचाने के लिए उसकी मां और गर्भवती बहन लोगों से मिन्नतें कर रही हैं। आसपास के लोग भी उसे नहीं पीटने का अनुरोध कर रहे हैं और उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि खाली सिलेंडर लौटाने को लेकर गैस डिलीवरी करने वाले और दूसरे व्यक्ति के बीच कहासुनी हो गई थी। मामला सात मई का है, जब गैस सिलेंडर डिलिवरी करने वाला व्यक्ति पीड़ित के घर पर एलपीजी सिलेंडर देने पहुंचा। बाद में उसने खाली सिलेंडर वापस करने के लिए कहा, लेकिन उससे दो-तीन बाद आने के लिए कहा गया। इसी मामले को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और  गैस सिलेंडर डिलिवरी करने वाले व्यक्ति को जूते से मारने लगा। बाद में गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले ने कुछ लोगों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि फिर कई लोग उस व्यक्ति के घर गए और उसे घसीट कर बाहर ले आए। इसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तितर-बितर कर दिया। इसके बाद गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाले व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उस व्यक्ति ने उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने कहा कि इसी तरह भीड़ के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया और एक पार्षद सहित उनमें से 11 को नोटिस जारी किए गए। इस बीच गिरफ्तार व्यक्ति की बहन ने 14 मई को एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन बाद में बच्चे की मौत हो गई। कुछ लोग इसकी मौत को हमले से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने कहा कि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हम जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed