फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MNS workers beat hawkers outside Thane Kalyan stations

मुंबई में फिर शुरू हुई राज ठाकरे की गुंडागर्दी, फेरीवालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sun, 22 Oct 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 22 Oct 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
MNS workers beat hawkers outside Thane Kalyan stations
मनसे कार्यकर्ता - फोटो : FILE PHOTO
परप्रांतीय विरोध की राजनीति करने वाले राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने फिर गुंडागर्दी शुरू कर दी है। शनिवार को मनसे के कार्यकर्ताओं ने ठाणे और कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर अवैध फेरीवालों को जमकर पीटा और उनके समान फेंक दिए। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हालांकि खानापूर्ति के लिए पुलिस ने मनसे के सात कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


एलफिंस्टन रोड (प्रभादेवी) पुल हादसे के बाद राज ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि अगर 15 दिनों में रेलवे स्टेशन या पुलों पर फेरीवालों को नहीं हटाया गया तो मनसे अपने स्टाइल में उन्हें सबक सिखाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्टीमेटम की समयावधि समाप्त होने के बाद शनिवार की सुबह ठाणे शहर मनसे अध्यक्ष अविनाश जाधव और प्रमुख संदीप पंचांगे के नेतृत्व में मनसे के कार्यकर्ता ठाणे रेलवे स्टेशन के आसपास झंडे और डंडे लेकर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फेरीवालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनके समान को फेंक दिया। 

ये भी पढ़ेंः राज ठाकरे ने दी धमकी, बुलेट ट्रेन की एक ईंट नहीं रखने देंगे

इसी तरह कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर में भी फेरीवाले पीटे गए। अचानक हुए इस हंगामे के कारण कुछ देर के लिए रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति बन गई। लेकिन, पुलिस मौन बनी रही। इस संबंध में ठाणे पुलिस की प्रवक्ता इंस्पेक्टर सुखदा नारकर ने कहा कि नगर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।


भुखमरी के कगार पर पांच हजार फेरीवाले
रेलवे पुलिस ने पश्चिम और मध्य रेलवे स्टेशन परिसर में फेरीवालों पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इससे चर्चगेट से सूरत, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से कर्जत और कोकण रेलवे के स्टेशनों पर धंधा करने वाले करीब पांच हजार फेरीवाले भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इनमें अधिकांश फेरीवाले उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं।

सरकार और मनसे की मिलीभगत से फेरीवालों की पिटाई
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा कि मनसे कार्यकर्ताओं को कानून हाथ में लेने से रोकने के लिए कोई एहतियाती कदम नहीं उठाए गए। इससे साफ है कि फडणवीस सरकार और राज ठाकरे में मिलीभगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed