{"_id":"6320c8c96b49d736953dffd3","slug":"mns-student-wing-leader-attacked-in-kalyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: ठाणे जिले के कल्याण में मनसे के छात्रसंघ नेता पर धारदार हथियारों से हमला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: ठाणे जिले के कल्याण में मनसे के छात्रसंघ नेता पर धारदार हथियारों से हमला, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 13 Sep 2022 11:46 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, ठाणे।
पीटीआई, ठाणे।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:46 PM IST
सार
यह घटना सोमवार दोपहर को हुई जब अमित खड़कपाड़ा इलाके में अपने दोस्त के साथ एक कार में यात्रा कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अमित की कार रोकी और उन पर कई वार किए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
विस्तार
ठाणे जिले के कल्याण शहर से महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के एक पदाधिकारी पर पांच लोगों ने धारदार हथियारों से हमला किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।घायल अमित कोट मनसे विद्यार्थी सेना के संभागीय अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
यह घटना सोमवार दोपहर को हुई जब अमित खड़कपाड़ा इलाके में अपने दोस्त के साथ एक कार में यात्रा कर रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने अमित की कार रोकी और उन पर कई वार किए। अधिकारी ने बताया कि हमले के पीछे के मकसद की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अमित कोट पेशे से एक बिल्डर हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पांच हमलावरों में से तीन की पहचान कर ली गई है। अधिकारी ने कहा कि वे एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन