फिल्मकार करन जौहर के दफ्तर पर मनसे का प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता मंगलवार को फिल्म निर्माता-निर्देशक करन जौहर के दफ्तर अपना विरोध प्रकट किया। पत्र में करन की आने वाली फिल्म 'ए दिल है मुश्किल' में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान का विरोध किया गया है।
मनसे ने कहा है कि वो इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। मनसे कार्यकर्ताओं के इस कदम को देखते हुए करन जौहर के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है । वहीं पुलिस के अलावा निजी सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
करन की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने मनसे कार्यकर्ताओं को तबतक अंदर नहीं जाने दिया जबतक कि पुलिस नहीं आ गई। पुलिस का कहना है कि उन्हें अभी इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है। वर्सोवा पुलिस के ऑन ड्यूटी अधिकारी ने बताया कि मनसे कार्यकर्ताओं ने जौहर के कार्यालय से बाहर निकलने के बाद हंगामा किया और इन कार्यकर्ताओं को वर्सोवा पुलिस थाने लाया गया है।
पाक कलाकारों को मनसे ने दी थी धमकी
उड़ी हमले के बाद राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे ने फवाद खान और माहिरा खान जैसे पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे के भीतर भारत से चले जाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि वो ऐसी फिल्मों को रिलीज नहीं होने देगी जिनमें पाकिस्तानी कलाकार काम कर रहे हैं।
जौहर की आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में फवाद खान अभिनय कर रहे हैं। यह फिल्म दिवाली के समय रिलीज होगी। फवाद के पीआर ने बताया कि वो फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा नहीं रहेंगे।
वो इस समय भारत में भी नहीं हैं और फिल्म की रिलीज के समय भी भारत में नहीं रहेंगे उड़ी हमले के बाद करन जौहर ने कहा था कि वो हमले में मारे गए लोगों के लिए दुखी हैं। वो इसके बाद देश में उमड़े आक्रोश को भी समझते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जौहर ने कहा था, "पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी लगाना आतंकवाद का समाधान नहीं है।"