48 घंटे में भारत छोड़ें पाक कलाकार या भुगते अंजाम: MNS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे विरोध में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना भी कूद पड़ी है। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने भारत में काम करे पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के लिए अल्टीमेटम दिया है।
यह अल्टीमेटम 48 घंटे का दिया गया है। एमएनएस का कहना है कि इस अवधि के बाद भी अगर पाकिस्तानी कलाकार जैसे फव्वाद खान, अली अखबर और आतिफ असलम देश नहीं छोड़ते तो एमएनएस उनकी पिटाई कर बाहर का रास्ता दिखाएगी।
साथ ही एमएनएस ने उन फिल्म निर्माता-निर्देशकों से भी उनके साथ काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों को वापस भेजने को कहा है।
उड़ी हमले का विरोध कर रही है एमएनएस
इस बारे में जानकारी देते हुए एमएनएस चित्रपट सभा के अमेय खोपकर ने कहा कि हमने पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटों के भीतर देश छोड़ने को कहा है वरना एमएनएस अपने स्टाइल से उनको भारत से बाहर भेजेगी।
गौरतलब है कि एमएनएस उड़ी में सेना के कैंप हुए आतंकी हमले का विरोध कर रही है, इसमें 18 सैनिक शहीद हो गए थे। साथ ही ये कोई पहली बार नहीं है पाकिस्तान का विरोध करने के लिए एमएनएस द्वारा पाकिस्तानी कलाकारों को निशाना बनाया जा रहा है।
शिवसेना पहले ही फव्वाद खान और माहिरा खान की आने वाली फिल्मों के विरोध की घोषणा कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि जब मुंबई पर 26/11 का आतंकी हमला किया गया था,इसके बाद भी ऐसे ही पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध एमएनएस और शिवसेना द्वारा किया गया था। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गयी थी।